हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने करीब 3 साल से फरार 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश बिरमचंद को गिरफ्तार किया है। उसे झालावाड़ जिले में घाटोली थाना पुलिस की मदद से पकड़ा गया। बिरमचंद पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक 20 अक्टूबर 2023 को हनुमानगढ़ से रावतसर जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास कार में 15 किलो 560 ग्राम डोडा-पोस्त मिला था। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि डोडा-पोस्त आरोपी बिरमचंद से खरीदा था। इसके बाद से बिरमचंद गिरफ्तारी के डर से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। हेरोइन सप्लायर को दबोचा
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने 191 ग्राम हेरोइन के साथ सप्लायर गुरलीन सिंह उर्फ गब्बी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वह तरनतारन जिले के भुच्चर खुर्द गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को गोलूवाला थाने की टीम ने चक 4 एलकेएस से लिखमीसर-खरालिया रोड पर 3 आरोपियों को पकड़ा था। उनके पास से महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी भी जब्त की गई थी। इस मामले में गोलूवाला थाने में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जब्त हेरोइन गुरलीन सिंह उर्फ गब्बी से खरीदने की बात कही थी। इसके बाद हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने गुरलीन सिंह को गिरफ्तार किया।

