कटिहार में एक 25 साल की युवती ने 60 साल के बुजुर्ग से शादी रचा ली है। शादी गांव के ही एक मंदिर में हुई है। शादी के दौरान का वीडियो भी सामने आया, जिसमें सैकड़ों लोगों के सामने दोनों अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रहे हैं। घटना मनिहारी प्रखंड की बाघमारा पंचायत की है। युवती की पहचान डॉली कुमारी के रूप में हुई, जबकि बुजुर्ग का नाम सुग्रीव पासवान है। समाजसेवी करण मानस का कहना है कि दोनों को लोगों ने पहले भी मिलते-जुलते देखा था। आज फिर ये लोग आपस में मिलने आए तो लोगों ने पकड़ा और पूछताछ की। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। शादी से जुड़ी तस्वीरें… अब पढ़िए, कैसे हुआ प्यार कटिहार के मनीहारी के रहने वाले सुग्रीव पासवान रिक्शा चालक है। लेकिन इससे पहले वह लोहे की दुकान में काम करते थे। करीब दो साल पहले इसी दुकान में डॉली कुछ सामान खरीदने आई। सामान सुग्रीव ने ही उसे दिखाया। इस दौरान दोनों की पहली बातचीत हुई। इसके बाद लगातार दोनों सामान खरीदने और बेचने के सिलसिले में मिलते रहे। डॉली के मुताबिक, एक दिन सुग्रीव को गांव के बाजार में देखा, तब वह अकेली थी। सुग्रीव ने देखते ही उसे पहचान लिया और बातें करने लगे। उस दिन बाजार में दोनों का एक साथ लंबा टाइम बीता। आखिरी में डॉली को सुग्रीव ने घर भी छोड़ा। इस घटना के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई। बाद में डॉली ने उसे दुकान से काम छोड़कर अपना काम शुरू करने की सलाह दी। जिसके बाद सुग्रीव ने रिक्शा चलाना शुरू किया। रिक्शे से डॉली को बिठाकर कई बार उसने स्टेशन भी छोड़ा था, तब लोगों को लगा कि यह सामान्य ग्राहक और रिक्शा चालक के बीच की बात है। डॉली ने कहा कि पहली मुलाकात के बाद हम लगातार मिलते रहे तो अच्छा लगा। बाद में इन्होंने मेरा ख्याल रखना शुरू किया। मैं भी अकेली थी, तो प्यार हो गया। ग्रामीण राम प्रवेश ने बताया कि सुबह सुबह पता चला कि गांव के गाछी में सुग्रीव और डॉली एक दूसरे से मिलते हुए पकड़े गए हैं। ग्रामीणों ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि हम प्यार करते हैं। लोगों ने उसे काफी समझाया कि ऐसा मत करो। लेकिन दोनों नहीं माने। इसके बाद पंचायत बैठी। जिसमें फैसला हुआ कि दोनों की शादी कराई जाएगी। इसके बाद गांव के मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। शादी के दौरान गांव के लोग और महिलाएं मौजूद थीं। मंदिर में पूजा-पाठ के बाद दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और फिर सिंदूरदान की रस्म हुई। पंडित ने पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। शादी देखने के लिए आसपास के लोग भी मंदिर पहुंचे थे। विवाह के बाद ग्रामीणों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। इसी दौरान शादी का वीडियो बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कटिहार में एक 25 साल की युवती ने 60 साल के बुजुर्ग से शादी रचा ली है। शादी गांव के ही एक मंदिर में हुई है। शादी के दौरान का वीडियो भी सामने आया, जिसमें सैकड़ों लोगों के सामने दोनों अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रहे हैं। घटना मनिहारी प्रखंड की बाघमारा पंचायत की है। युवती की पहचान डॉली कुमारी के रूप में हुई, जबकि बुजुर्ग का नाम सुग्रीव पासवान है। समाजसेवी करण मानस का कहना है कि दोनों को लोगों ने पहले भी मिलते-जुलते देखा था। आज फिर ये लोग आपस में मिलने आए तो लोगों ने पकड़ा और पूछताछ की। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। शादी से जुड़ी तस्वीरें… अब पढ़िए, कैसे हुआ प्यार कटिहार के मनीहारी के रहने वाले सुग्रीव पासवान रिक्शा चालक है। लेकिन इससे पहले वह लोहे की दुकान में काम करते थे। करीब दो साल पहले इसी दुकान में डॉली कुछ सामान खरीदने आई। सामान सुग्रीव ने ही उसे दिखाया। इस दौरान दोनों की पहली बातचीत हुई। इसके बाद लगातार दोनों सामान खरीदने और बेचने के सिलसिले में मिलते रहे। डॉली के मुताबिक, एक दिन सुग्रीव को गांव के बाजार में देखा, तब वह अकेली थी। सुग्रीव ने देखते ही उसे पहचान लिया और बातें करने लगे। उस दिन बाजार में दोनों का एक साथ लंबा टाइम बीता। आखिरी में डॉली को सुग्रीव ने घर भी छोड़ा। इस घटना के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई। बाद में डॉली ने उसे दुकान से काम छोड़कर अपना काम शुरू करने की सलाह दी। जिसके बाद सुग्रीव ने रिक्शा चलाना शुरू किया। रिक्शे से डॉली को बिठाकर कई बार उसने स्टेशन भी छोड़ा था, तब लोगों को लगा कि यह सामान्य ग्राहक और रिक्शा चालक के बीच की बात है। डॉली ने कहा कि पहली मुलाकात के बाद हम लगातार मिलते रहे तो अच्छा लगा। बाद में इन्होंने मेरा ख्याल रखना शुरू किया। मैं भी अकेली थी, तो प्यार हो गया। ग्रामीण राम प्रवेश ने बताया कि सुबह सुबह पता चला कि गांव के गाछी में सुग्रीव और डॉली एक दूसरे से मिलते हुए पकड़े गए हैं। ग्रामीणों ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि हम प्यार करते हैं। लोगों ने उसे काफी समझाया कि ऐसा मत करो। लेकिन दोनों नहीं माने। इसके बाद पंचायत बैठी। जिसमें फैसला हुआ कि दोनों की शादी कराई जाएगी। इसके बाद गांव के मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। शादी के दौरान गांव के लोग और महिलाएं मौजूद थीं। मंदिर में पूजा-पाठ के बाद दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और फिर सिंदूरदान की रस्म हुई। पंडित ने पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। शादी देखने के लिए आसपास के लोग भी मंदिर पहुंचे थे। विवाह के बाद ग्रामीणों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। इसी दौरान शादी का वीडियो बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


