भारत-नेपाल सीमा पर 206 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त:किशनगंज में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर अरेस्ट

भारत-नेपाल सीमा पर 206 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त:किशनगंज में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर अरेस्ट

किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर 12वीं वाहिनी एसएसबी और दिघलबैंक थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान 206.16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 130 से चार किलोमीटर दूर कजला-धनतोला सड़क पर जादूटोला गांव के पास हुई। एसएसबी जवानों को ब्राउन शुगर की खेप ले जाने वाले एक व्यक्ति के सीमावर्ती क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर उप कमांडेंट सुस्पवन कुंडू के निर्देश पर सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा, इंस्पेक्टर ठाकुर ओकरम और दिघलबैंक थाना पुलिस ने कजला-धनतोला सड़क पर जाल बिछाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 206.16 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशनगंज जिले के पदमपुर गंधर्वडांगा निवासी 24 वर्षीय बाले राज सहनी के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई बताया गया कि आरोपी ब्राउन शुगर की यह खेप गंधर्वडांगा से दिघलबैंक ले जा रहा था। सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा ने जब्ती की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को दिघलबैंक थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दिघलबैंक थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद आरोपी तस्कर को रविवार शाम जेल भेज दिया गया है। किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर 12वीं वाहिनी एसएसबी और दिघलबैंक थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान 206.16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 130 से चार किलोमीटर दूर कजला-धनतोला सड़क पर जादूटोला गांव के पास हुई। एसएसबी जवानों को ब्राउन शुगर की खेप ले जाने वाले एक व्यक्ति के सीमावर्ती क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर उप कमांडेंट सुस्पवन कुंडू के निर्देश पर सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा, इंस्पेक्टर ठाकुर ओकरम और दिघलबैंक थाना पुलिस ने कजला-धनतोला सड़क पर जाल बिछाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 206.16 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशनगंज जिले के पदमपुर गंधर्वडांगा निवासी 24 वर्षीय बाले राज सहनी के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई बताया गया कि आरोपी ब्राउन शुगर की यह खेप गंधर्वडांगा से दिघलबैंक ले जा रहा था। सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा ने जब्ती की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को दिघलबैंक थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दिघलबैंक थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद आरोपी तस्कर को रविवार शाम जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *