20-25 युवकों ने दुकानदार परिवार समेत 5 लोगों को पीटा:सहरसा के दहलान चौक में पार्किंग विवाद को लेकर हिंसक झड़प

20-25 युवकों ने दुकानदार परिवार समेत 5 लोगों को पीटा:सहरसा के दहलान चौक में पार्किंग विवाद को लेकर हिंसक झड़प

सहरसा शहर के दहलान चौक पर वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद रविवार देर शाम हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक वाहन चालक ने गाड़ी हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद 20-25 अज्ञात युवकों को बुलाकर दुकानदार और उसके परिवार पर हमला करवा दिया। इस घटना में दुकानदार परिवार के तीन सदस्यों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। घायलों में दहलान चौक निवासी 65 वर्षीय विजय कुमार, उनकी पत्नी 60 वर्षीय पम्मी देवी, पुत्र 25 वर्षीय राजा कुमार, स्थानीय दुकानदार 45 वर्षीय संजय पंजियार और 20 वर्षीय दीपक कुमार शामिल हैं। ये सभी सदर थाना क्षेत्र के दहलान चौक के निवासी बताए गए हैं। वाहन मालिक से गाड़ी हटाने का अनुरोध किया घायल विजय कुमार ने बताया कि वे दहलान चौक पर अगरबत्ती की दुकान चलाते हैं। उनके अनुसार, उनकी दुकान के सामने एक क्रेटा कार करीब डेढ़ घंटे से खड़ी थी, जिससे ग्राहकों के आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इसी कारण उन्होंने वाहन मालिक से गाड़ी हटाने का अनुरोध किया, जिस पर दोनों के बीच बहस हो गई। कुछ देर बाद वाहन चालक वहां से चला गया। पीड़ित के मुताबिक, थोड़ी देर बाद वही व्यक्ति 20-25 अज्ञात युवकों के साथ वापस लौटा। उन्होंने दुकान के सामने पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और हाथापाई के जरिए पूरे परिवार के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे स्थानीय लोग संजय पंजियार और दीपक कुमार को भी हमलावरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वार्ड पार्षद मो फिरोज आलम ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शहर में इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सहरसा शहर के दहलान चौक पर वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद रविवार देर शाम हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक वाहन चालक ने गाड़ी हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद 20-25 अज्ञात युवकों को बुलाकर दुकानदार और उसके परिवार पर हमला करवा दिया। इस घटना में दुकानदार परिवार के तीन सदस्यों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। घायलों में दहलान चौक निवासी 65 वर्षीय विजय कुमार, उनकी पत्नी 60 वर्षीय पम्मी देवी, पुत्र 25 वर्षीय राजा कुमार, स्थानीय दुकानदार 45 वर्षीय संजय पंजियार और 20 वर्षीय दीपक कुमार शामिल हैं। ये सभी सदर थाना क्षेत्र के दहलान चौक के निवासी बताए गए हैं। वाहन मालिक से गाड़ी हटाने का अनुरोध किया घायल विजय कुमार ने बताया कि वे दहलान चौक पर अगरबत्ती की दुकान चलाते हैं। उनके अनुसार, उनकी दुकान के सामने एक क्रेटा कार करीब डेढ़ घंटे से खड़ी थी, जिससे ग्राहकों के आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इसी कारण उन्होंने वाहन मालिक से गाड़ी हटाने का अनुरोध किया, जिस पर दोनों के बीच बहस हो गई। कुछ देर बाद वाहन चालक वहां से चला गया। पीड़ित के मुताबिक, थोड़ी देर बाद वही व्यक्ति 20-25 अज्ञात युवकों के साथ वापस लौटा। उन्होंने दुकान के सामने पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और हाथापाई के जरिए पूरे परिवार के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे स्थानीय लोग संजय पंजियार और दीपक कुमार को भी हमलावरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वार्ड पार्षद मो फिरोज आलम ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शहर में इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *