क्रूज डूबने से पहले के 2 VIDEO:मौज-मस्ती में डूबे थे लोग, तेज आंधी-तूफान के बीच चंद सेकंड में आई मौत

क्रूज डूबने से पहले के 2 VIDEO:मौज-मस्ती में डूबे थे लोग, तेज आंधी-तूफान के बीच चंद सेकंड में आई मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम हुए क्रूज हादसे से ठीक पहले के दो वीडियो सामने आए हैं, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले वीडियो में क्रूज के अंदर का नजारा दिख रहा है, जहां सवार लोग म्यूजिक और मौज-मस्ती में डूबे नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि क्रूज में मौजूद ज्यादातर लोगों ने लाइफ जैकेट तक नहीं पहन रखी थी। सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही थी, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। दूसरे वीडियो में मौसम का खतरनाक रूप दिखाई देता है। तेज हवा, आंधी और ऊंची उठती लहरें क्रूज के अंदर तक घुस रही थीं। हालात साफ तौर पर बिगड़ते नजर आ रहे थे, लेकिन इसके बावजूद क्रूज को किनारे लाने की कोशिश नहीं की गई।हादसा किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ। जिस समय क्रूज डूबा, उस वक्त हवा की रफ्तार 74 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। हादसे में बचकर लौटे लोगों ने खुलासा किया है कि मौसम खराब होने के बावजूद कैप्टन ने क्रूज को वापस मोड़ने या किनारे लगाने का फैसला नहीं लिया। हवा और लहरें लगातार तेज होती जा रही थीं, लेकिन क्रूज आगे बढ़ता रहा। चश्मदीदों के मुताबिक, सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही सेकंड में क्रूज अनियंत्रित हुआ और देखते ही देखते बरगी डैम के गहरे पानी में समा गया। देखिए तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *