एनिवर्सरी से 2 दिन पहले विवाहिता ने किया सुसाइड:सहरसा में दहेज टॉर्चर से थी परेशान, पति मांग रहा था 10 लाख रुपए

एनिवर्सरी से 2 दिन पहले विवाहिता ने किया सुसाइड:सहरसा में दहेज टॉर्चर से थी परेशान, पति मांग रहा था 10 लाख रुपए

सहरसा में मंगलवार रात विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के हाटी गांव निवासी रोशन कुमार की पत्नी निधि कुमारी (21) के रूप में हुई है। घटना बलवाहाट थाना क्षेत्र का है। इस मामले की जानकारी पुलिस को बुधवार दोपहर मिली। मायके वालों का आरोप है कि बेटी को जन्म देने के बाद ससुराल पक्ष उसे स्वीकार नहीं कर रहा था। इसके साथ ही पति लगातार 10 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहा था। जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरी घटना…. 3 साल पहले हुई थी शादी निधि के भाई संजय यादव ने बताया कि निधि की शादी 28 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद निधि अपने पति रोशन कुमार के साथ नई दिल्ली स्थित दया बस्ती, आनंद पर्वत गली नंबर 10 में रहने लगी। रोशन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन कुछ महीनों बाद ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपए दहेज की मांग शुरू कर दी। संजय यादव के अनुसार, शादी में 15 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद पति 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। दहेज नहीं लाने पर निधि को टॉर्चर किया जाने लगा। लगभग 6 महीने पहले मायके वालों ने फोन के माध्यम से 1 लाख रुपए भी भेजे थे। बच्ची के जन्म के बाद ससुराल पक्ष के लोग थे नाराज इसके बाद निधि गर्भवती हो गई। 17 मार्च को उसे घर से घुमाने के बहाने ले जा कर दिल्ली के करोल बाग में छोड़ दिया गया और मायके जाने को कहा गया। इसके बाद वह अपने मायके बलवाहाट थाना क्षेत्र के हरियो गांव आ गई। 9 अप्रैल को निधि ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। नवजात बच्ची के जन्म होने के बाद पति सास ससुर देवर समेत अन्य सभी ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे। जहां बेटी को पहला नवजात शिशु होने पर नाना नानी समेत मां खुश थे। वहीं बेटी पैदा होने को लेकर पति ससुर देवर और ननद समेत पूरा सुसराल पक्ष के घर में बोलती थी की बेटी जन्मी है तो 10 लाख रुपया लेकर ही आना वरना वहीं मर जाना। 26 मई के रात में उसने घर में ही फंदे से लटक कर जान दे दी। फंदे से लटक कर जान दे दी – संजय संजय ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त घर में कोई नहीं था और उसकी मां बाजार गई हुई थी। बच्ची को दरवाजे पर लिटाकर खुद एक कमरे में चली गई और फंदे से लटक कर जान दे दी। बुधवार को पुलिस को जानकारी दी गई। बुधवार दोपहर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। मृतका के परिवार वालों का कहना है कि प्रताड़ित से तंग आकर उसने खुदकुशी का रुख अख्तियार किया है। सिमरी बख्तियारपुर SDPO मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सहरसा में मंगलवार रात विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के हाटी गांव निवासी रोशन कुमार की पत्नी निधि कुमारी (21) के रूप में हुई है। घटना बलवाहाट थाना क्षेत्र का है। इस मामले की जानकारी पुलिस को बुधवार दोपहर मिली। मायके वालों का आरोप है कि बेटी को जन्म देने के बाद ससुराल पक्ष उसे स्वीकार नहीं कर रहा था। इसके साथ ही पति लगातार 10 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहा था। जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरी घटना…. 3 साल पहले हुई थी शादी निधि के भाई संजय यादव ने बताया कि निधि की शादी 28 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद निधि अपने पति रोशन कुमार के साथ नई दिल्ली स्थित दया बस्ती, आनंद पर्वत गली नंबर 10 में रहने लगी। रोशन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन कुछ महीनों बाद ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपए दहेज की मांग शुरू कर दी। संजय यादव के अनुसार, शादी में 15 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद पति 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। दहेज नहीं लाने पर निधि को टॉर्चर किया जाने लगा। लगभग 6 महीने पहले मायके वालों ने फोन के माध्यम से 1 लाख रुपए भी भेजे थे। बच्ची के जन्म के बाद ससुराल पक्ष के लोग थे नाराज इसके बाद निधि गर्भवती हो गई। 17 मार्च को उसे घर से घुमाने के बहाने ले जा कर दिल्ली के करोल बाग में छोड़ दिया गया और मायके जाने को कहा गया। इसके बाद वह अपने मायके बलवाहाट थाना क्षेत्र के हरियो गांव आ गई। 9 अप्रैल को निधि ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। नवजात बच्ची के जन्म होने के बाद पति सास ससुर देवर समेत अन्य सभी ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे। जहां बेटी को पहला नवजात शिशु होने पर नाना नानी समेत मां खुश थे। वहीं बेटी पैदा होने को लेकर पति ससुर देवर और ननद समेत पूरा सुसराल पक्ष के घर में बोलती थी की बेटी जन्मी है तो 10 लाख रुपया लेकर ही आना वरना वहीं मर जाना। 26 मई के रात में उसने घर में ही फंदे से लटक कर जान दे दी। फंदे से लटक कर जान दे दी – संजय संजय ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त घर में कोई नहीं था और उसकी मां बाजार गई हुई थी। बच्ची को दरवाजे पर लिटाकर खुद एक कमरे में चली गई और फंदे से लटक कर जान दे दी। बुधवार को पुलिस को जानकारी दी गई। बुधवार दोपहर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। मृतका के परिवार वालों का कहना है कि प्रताड़ित से तंग आकर उसने खुदकुशी का रुख अख्तियार किया है। सिमरी बख्तियारपुर SDPO मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *