इंदौर में 2 बच्चे लापता, VIDEO में महिला ले जाती:गार्डन के पास खेल रहे थे; वाट्सएप कॉल कर 20 लाख फिरौती मांगने की सूचना

इंदौर में 2 बच्चे लापता, VIDEO में महिला ले जाती:गार्डन के पास खेल रहे थे; वाट्सएप कॉल कर 20 लाख फिरौती मांगने की सूचना

मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार रात दो बच्चे लापता हो गए। दोनों तिरुपति गार्डन के पास खेल रहे थे। घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें एक महिला दोनों बच्चों को ले जाते हुए दिखी। पलासिया थाना पुलिस के अनुसार लापता बच्चों के नाम नैतिक और सम्राट हैं। दोनों पास के ही इलाके के रहने वाले हैं। परिजनों को वॉट्सएप कॉल के जरिए 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने की सूचना भी मिली है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। जिस नंबर से फिरौती मांगी वो बंद पुलिस ने कहा है कि फिरौती मांगने की पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। जिस नंबर से कॉल आने की बात कही जा रही है, वह फिलहाल बंद है। मोबाइल डेटा के साथ आसपास सर्चिंग सूचना मिलते ही टीआई सुरेंद्र रघुवंशी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बच्चों की तलाश शुरू की गई। आसपास के इलाकों में सर्चिंग के साथ मोबाइल डेटा की भी जांच की जा रही है। नैतिक के पिता जूस का ठेला लगाते हैं, जबकि सम्राट के पिता ढोलक बजाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *