25 लाख से अधिक के जेवर के साथ 2 अरेस्ट:मुजफ्फरपुर में चोरी के बाद ज्वेलर्स के घर छिपाया था गहना; कारोबारी फरार, बेटा गिरफ्तार

25 लाख से अधिक के जेवर के साथ 2 अरेस्ट:मुजफ्फरपुर में चोरी के बाद ज्वेलर्स के घर छिपाया था गहना; कारोबारी फरार, बेटा गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने गृहभेदन और चोरी की बड़ी घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक स्वर्ण व्यवसायी के घर से करीब 25 लाख रुपए से अधिक के सोना-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। मामले में शातिर चोर रंजीत सहनी और स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि ज्वेलरी कारोबारी रविंद साह मौके से फरार हो गए। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि 1 दिसंबर 2025 को हुई एक बड़ी चोरी की घटना की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। जांच में सामने आया कि गिरोह शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम में घर खाली होने पर रेकी करता था। फिर सुनसान पाकर गृहभेदन की घटना को अंजाम देता था। 25 लाख के जेवरात बरामद पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि चोरी के बाद आभूषणों को झपहा इलाके के एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां खपाया जाता था। इसी कड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर व्यवसायी के घर से भारी मात्रा में सोना और चांदी के आभूषण बरामद किए। बरामद ज्वेलरी की कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी रंजीत सहनी गिरोह का मास्टरमाइंड है और उसके खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज है। पूछताछ में जानकारी मिली है कि यह गिरोह अब तक एक दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरोह में कुल चार सदस्य सक्रिय थे, जिनमें से कुछ आरोपी अभी फरार है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस के अनुसार, फरार स्वर्ण व्यवसायी लंबे समय से चोरी के आभूषण खरीदने और उन्हें खपाने का काम कर रहा था। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की बाकी संपत्ति बरामद करने के लिए छापेमारी जारी है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने गृहभेदन और चोरी की बड़ी घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक स्वर्ण व्यवसायी के घर से करीब 25 लाख रुपए से अधिक के सोना-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। मामले में शातिर चोर रंजीत सहनी और स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि ज्वेलरी कारोबारी रविंद साह मौके से फरार हो गए। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि 1 दिसंबर 2025 को हुई एक बड़ी चोरी की घटना की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। जांच में सामने आया कि गिरोह शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम में घर खाली होने पर रेकी करता था। फिर सुनसान पाकर गृहभेदन की घटना को अंजाम देता था। 25 लाख के जेवरात बरामद पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि चोरी के बाद आभूषणों को झपहा इलाके के एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां खपाया जाता था। इसी कड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर व्यवसायी के घर से भारी मात्रा में सोना और चांदी के आभूषण बरामद किए। बरामद ज्वेलरी की कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी रंजीत सहनी गिरोह का मास्टरमाइंड है और उसके खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज है। पूछताछ में जानकारी मिली है कि यह गिरोह अब तक एक दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरोह में कुल चार सदस्य सक्रिय थे, जिनमें से कुछ आरोपी अभी फरार है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस के अनुसार, फरार स्वर्ण व्यवसायी लंबे समय से चोरी के आभूषण खरीदने और उन्हें खपाने का काम कर रहा था। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की बाकी संपत्ति बरामद करने के लिए छापेमारी जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *