दो लोग की गर्दन मांझे से कटी:लखनऊ में एक महीने में 17वां केस आया सामने, एक की हो चुकी मौत

दो लोग की गर्दन मांझे से कटी:लखनऊ में एक महीने में 17वां केस आया सामने, एक की हो चुकी मौत

लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में पतंग के मांझे से दो लोगों की गर्दन कट गई। 54 साल के व्यक्ति कूलर बनवाकर घर लौट रहे थे। तभी पतंग का मांझा आ गया जो उनके गले पर लगा। वह स्कूटी सहित जमीन पर गिर गए। वही दोस्तों के साथ जा रहे छात्र की नाका पुल पर मांझा लगने से चोट लग गई।
सा माल एवेन्यू शिवपुरी मंदिर निवासी रामखेलावन (54) पशुपालन विभाग में नौकरी करते हैं। गुरुवार शाम को 5 बजे घर से कूलर बनवाने के लिए निकले थे। वहां से लौटने के दौरान घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर एलएमएस के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। जिससे वह स्कूटी लेकर मौके पर गिर गए। घटना के बाद मोहल्ले वाले पहुंच गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। गर्दन में गहरे घाव हुए हैं।
वही सुशांत गोल्फ सिटी निवासी प्रणव यादव अपने दोस्तों के साथ पान दरीबा से घर की तरफ लौट रहा था। तभी नाका पुल पर अचानक से चाइनीज मांझा उसके चेहरे पर आ गया। जिससे उसके चेहरे पर गहरे जख्म हो गए। दोस्तों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके दो टांके लगे हैं। छात्र की हालत खतरे से बाहर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *