14 वर्षीय तनीषा बनीं MP की बेस्ट वेटलिफ्टर:69 किलो वर्ग में 150 किलो वजन उठाकर जीता गोल्ड, लगातार चौथी बार प्रदेश में प्रथम

14 वर्षीय तनीषा बनीं MP की बेस्ट वेटलिफ्टर:69 किलो वर्ग में 150 किलो वजन उठाकर जीता गोल्ड, लगातार चौथी बार प्रदेश में प्रथम

70वीं राज्य स्तरीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 7 से 10 सितंबर तक आयोजित की गई। सीहोर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें भोपाल के एक निजी स्कूल की 14 वर्षीय छात्रा वेटलिफ्टर तनीषा आसनानी ने अंडर-17 के 69 किलोग्राम भार वर्ग में 150 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश शासन की इस प्रतियोगिता की मध्य प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ वेटलिफ्टर भी चुना गया। लगातार चौथी बार जीता स्वर्ण
तनीषा लगातार चार वर्षों से इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत रही हैं। 14 वर्ष की उम्र में उनके नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां दर्ज हैं। वे प्रतिदिन अपने पिता और प्रशिक्षक जितेंद्र आसनानी के मार्गदर्शन में अभ्यास करती हैं। नवंबर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर तनीषा का चयन नवंबर में मणिपुर के इम्फाल में होने वाली राष्ट्रीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
प्रतियोगिता के समापन पर सीहोर जिला मजिस्ट्रेट बालागुरु के. और जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा ने तनीषा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तनीषा को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *