12 साल के बच्चे ने खुदकुशी की कोशिश की:पिता से स्मार्टफोन दिलाने की जिद कर रहा था, नहीं मिलने पर लगाई फांसी

12 साल के बच्चे ने खुदकुशी की कोशिश की:पिता से स्मार्टफोन दिलाने की जिद कर रहा था, नहीं मिलने पर लगाई फांसी

पूर्णिया में मोबाइल नहीं मिलने से नाराज बच्चे ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते मां की नजर पड़ गई, जिसके बाद फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पहचान मो. गुलफराज(12) के तौर पर हुई है। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के खूंटी हसेली गांव की है। पिता मो. सरफराज ने बताया कि गुलफराज पिछले एक महीने से नया मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति और बच्चे की कम उम्र को देखते हुए मोबाइल दिलाने से मना कर दिया। बेटे को समझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वो समझने को तैयार नहीं था।
मां के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण मंगलवार को रोज की तरह पिता मजदूरी करने के लिए घर से निकल गए। कुछ ही देर बाद गुलफराज नाराज होकर कमरे में चला गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। इस बीच घर में मौजूद उसकी मां को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो वह घबरा गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। बच्चा फंदे से लटका हुआ था। आनन-फानन में नीचे उतारकर जीएमसीएच पहुंचाया। हालत नाजुक बनी हुई है, पुलिस को जानकारी दी गई है डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम जैसा माहौल है। परिजन लगातार स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पूर्णिया में मोबाइल नहीं मिलने से नाराज बच्चे ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते मां की नजर पड़ गई, जिसके बाद फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पहचान मो. गुलफराज(12) के तौर पर हुई है। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के खूंटी हसेली गांव की है। पिता मो. सरफराज ने बताया कि गुलफराज पिछले एक महीने से नया मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति और बच्चे की कम उम्र को देखते हुए मोबाइल दिलाने से मना कर दिया। बेटे को समझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वो समझने को तैयार नहीं था।
मां के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण मंगलवार को रोज की तरह पिता मजदूरी करने के लिए घर से निकल गए। कुछ ही देर बाद गुलफराज नाराज होकर कमरे में चला गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। इस बीच घर में मौजूद उसकी मां को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो वह घबरा गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। बच्चा फंदे से लटका हुआ था। आनन-फानन में नीचे उतारकर जीएमसीएच पहुंचाया। हालत नाजुक बनी हुई है, पुलिस को जानकारी दी गई है डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम जैसा माहौल है। परिजन लगातार स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *