किशनगंज में 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया:गलत आचरण पर 38 का सैलरी रोका, 9 अन्य को दंडित किया

किशनगंज में 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया:गलत आचरण पर 38 का सैलरी रोका, 9 अन्य को दंडित किया

किशनगंज एसपी ने विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले तीन महीनों में गलत आचरण के आरोप में कुल 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त, 38 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका गया है और 9 अन्य को दंडित किया गया है। निलंबित किए गए 12 पुलिसकर्मियों में चार थानाध्यक्ष, एक परिचारी, तीन पुलिस अवर निरीक्षक, दो सिपाही और दो चौकीदार शामिल हैं। यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना, कार्य में लापरवाही, कर्तव्यहीनता, मनमानेपन और अनुशासनहीनता जैसे गंभीर आरोपों के तहत की गई है। कुल 1,21,650 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान किए गए इसी अवधि में, एसपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 194 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत भी किया है। इनमें कांडों के निष्पादन, कार्यालय कार्य, सुपर पेट्रोलिंग, विधि-व्यवस्था ड्यूटी और छापेमारी में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस निरीक्षक से लेकर गृह रक्षक तक शामिल हैं। कुल 1,21,650 रुपये की पुरस्कार राशि और 103 सुसेवांक प्रदान किए गए। एसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी द्वारा किसी भी अनुचित कार्य में संलिप्तता की सूचना या साक्ष्य (ऑडियो या वीडियो) हो, तो उसे प्रमाणित साक्ष्य के साथ एसपी कार्यालय भेजें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और ऐसे मामलों में संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज एसपी ने विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले तीन महीनों में गलत आचरण के आरोप में कुल 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त, 38 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका गया है और 9 अन्य को दंडित किया गया है। निलंबित किए गए 12 पुलिसकर्मियों में चार थानाध्यक्ष, एक परिचारी, तीन पुलिस अवर निरीक्षक, दो सिपाही और दो चौकीदार शामिल हैं। यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना, कार्य में लापरवाही, कर्तव्यहीनता, मनमानेपन और अनुशासनहीनता जैसे गंभीर आरोपों के तहत की गई है। कुल 1,21,650 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान किए गए इसी अवधि में, एसपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 194 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत भी किया है। इनमें कांडों के निष्पादन, कार्यालय कार्य, सुपर पेट्रोलिंग, विधि-व्यवस्था ड्यूटी और छापेमारी में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस निरीक्षक से लेकर गृह रक्षक तक शामिल हैं। कुल 1,21,650 रुपये की पुरस्कार राशि और 103 सुसेवांक प्रदान किए गए। एसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी द्वारा किसी भी अनुचित कार्य में संलिप्तता की सूचना या साक्ष्य (ऑडियो या वीडियो) हो, तो उसे प्रमाणित साक्ष्य के साथ एसपी कार्यालय भेजें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और ऐसे मामलों में संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *