12 सितंबर से लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना:जिले में चलेगा जागरूकता अभियान, दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा होगा

12 सितंबर से लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना:जिले में चलेगा जागरूकता अभियान, दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा होगा

गयाजी में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के परिषद परिसर से प्रचार वाहन रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया डॉ. राकेश कुमार सिंह ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देगा। डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत लंबित मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है। इससे लोगों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिल सकती है। ट्रैफिक चालान की समस्या लेकर भी आ सकते उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कई तरह के मामलों का निपटारा किया जाएगा। इनमें राजीनामा योग्य आपराधिक मामले शामिल हैं। इसके अलावा चेक बाउंस, सिविल वाद और पारिवारिक विवाद भी लिए जाएंगे। कुटुंब न्यायालय से जुड़े मामलों का भी आपसी सहमति से समाधान होगा। मोटर दुर्घटना दावा मामलों में भी पक्षकार लोक अदालत का लाभ उठा सकते हैं। ट्रैफिक चालान और ग्राम कचहरी से जुड़े क्षतिपूर्ति मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि राजीनामा योग्य मामलों की पहचान कर उन्हें लोक अदालत में लाने में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक मामलों का समाधान होने से आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
आपसी सहमति से मामलों का समाधान होगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास ने भी लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को रखने की अपील की। उन्होंने अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षकारों से सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से मामलों का समाधान कराया जा सकता है। प्रचार अभियान का उद्देश्य लोगों को लोक अदालत की प्रक्रिया और इसके फायदे की जानकारी देना है। प्रचार-वाहन के माध्यम से लोगों को 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में एसबीआई की चीफ मैनेजर रूबी कुमारी, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख चैता कुमार पांडे, लीगल ऑफिसर प्रशांत कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर अभिषेक कुमार और बैंक ऑफ इंडिया के लीगल ऑफिसर शिवम कुमार मौजूद रहे। गयाजी में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के परिषद परिसर से प्रचार वाहन रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया डॉ. राकेश कुमार सिंह ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देगा। डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत लंबित मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है। इससे लोगों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिल सकती है। ट्रैफिक चालान की समस्या लेकर भी आ सकते उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कई तरह के मामलों का निपटारा किया जाएगा। इनमें राजीनामा योग्य आपराधिक मामले शामिल हैं। इसके अलावा चेक बाउंस, सिविल वाद और पारिवारिक विवाद भी लिए जाएंगे। कुटुंब न्यायालय से जुड़े मामलों का भी आपसी सहमति से समाधान होगा। मोटर दुर्घटना दावा मामलों में भी पक्षकार लोक अदालत का लाभ उठा सकते हैं। ट्रैफिक चालान और ग्राम कचहरी से जुड़े क्षतिपूर्ति मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि राजीनामा योग्य मामलों की पहचान कर उन्हें लोक अदालत में लाने में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक मामलों का समाधान होने से आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
आपसी सहमति से मामलों का समाधान होगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास ने भी लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को रखने की अपील की। उन्होंने अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षकारों से सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से मामलों का समाधान कराया जा सकता है। प्रचार अभियान का उद्देश्य लोगों को लोक अदालत की प्रक्रिया और इसके फायदे की जानकारी देना है। प्रचार-वाहन के माध्यम से लोगों को 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में एसबीआई की चीफ मैनेजर रूबी कुमारी, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख चैता कुमार पांडे, लीगल ऑफिसर प्रशांत कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर अभिषेक कुमार और बैंक ऑफ इंडिया के लीगल ऑफिसर शिवम कुमार मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *