किशनगंज में लगातार नशा का कारोबार फलता-फूलता जा रहा है। शराब के पूर्ण रूप से बंद के बाद जिले में सुखा नशा का शिकार युवा पीढ़ी तेजी से हो रहे है। हालांकि किशनगंज की पुलिस भी इसको लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद किया है। इस मामले में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी यह घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पिकेट अंतर्गत मस्तान चौक पर हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक की पहचान शाहजहां (19) के रूप में हुई है, जो यूसुफ आलम का पुत्र और किशनगंज जिले के रामपुर तीन नंबर रेलवे गुमटी का निवासी है। वह BR37AN1124 नंबर की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार था। कुल 100.02 ग्राम स्मैक जब्त किया थाना अध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि, पुलिस ने शाहजहां के पास से कुल 100.02 ग्राम स्मैक जब्त किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। किशनगंज में लगातार नशा का कारोबार फलता-फूलता जा रहा है। शराब के पूर्ण रूप से बंद के बाद जिले में सुखा नशा का शिकार युवा पीढ़ी तेजी से हो रहे है। हालांकि किशनगंज की पुलिस भी इसको लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद किया है। इस मामले में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी यह घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पिकेट अंतर्गत मस्तान चौक पर हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक की पहचान शाहजहां (19) के रूप में हुई है, जो यूसुफ आलम का पुत्र और किशनगंज जिले के रामपुर तीन नंबर रेलवे गुमटी का निवासी है। वह BR37AN1124 नंबर की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार था। कुल 100.02 ग्राम स्मैक जब्त किया थाना अध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि, पुलिस ने शाहजहां के पास से कुल 100.02 ग्राम स्मैक जब्त किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।


