मोतिहारी में नाव से गिरा 10 वर्षीय किशोर:बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से हुई मौत, दादा को खाना देने जा रहा था

मोतिहारी में नाव से गिरा 10 वर्षीय किशोर:बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से हुई मौत, दादा को खाना देने जा रहा था

मोतिहारी में एक हादसे में 10 वर्षीय किशोर की जान चली गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में नाव से गिरकर उसकी डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 6 निवासी अंकुश कुमार, पिता अनरजीत साहनी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बड़ा भाई आगे चला गया था जानकारी के अनुसार, अंकुश कुमार अपने बड़े भाई अविनाश कुमार के साथ सिकरहना बूढ़ी गंडक नदी पार कर अपने दादा राजेंद्र साहनी के लिए खाना पहुंचाने जा रहा था। बताया जाता है कि नदी पार करते समय उसका बड़ा भाई आगे बढ़कर दादा को बुलाने चला गया। इसी दौरान नाव पर खड़े अंकुश का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गहरे पानी में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पानी में गिरते ही अंकुश डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मशक्कत के बाद बच्चे को निकाला सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद बालक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी पार करने के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण ऐसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। मोतिहारी में एक हादसे में 10 वर्षीय किशोर की जान चली गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में नाव से गिरकर उसकी डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 6 निवासी अंकुश कुमार, पिता अनरजीत साहनी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बड़ा भाई आगे चला गया था जानकारी के अनुसार, अंकुश कुमार अपने बड़े भाई अविनाश कुमार के साथ सिकरहना बूढ़ी गंडक नदी पार कर अपने दादा राजेंद्र साहनी के लिए खाना पहुंचाने जा रहा था। बताया जाता है कि नदी पार करते समय उसका बड़ा भाई आगे बढ़कर दादा को बुलाने चला गया। इसी दौरान नाव पर खड़े अंकुश का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गहरे पानी में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पानी में गिरते ही अंकुश डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मशक्कत के बाद बच्चे को निकाला सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद बालक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी पार करने के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण ऐसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *