पाली में शनिवार शाम को रंजिश के चलते दुदिया गांव में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक परिवार पर लाठी–सरियों से हमला कर दिया। उनके पीछे ट्रैक्टर दौड़ाया गया। अचानक हुए हमले में एक ही परिवार के 9 जने घायल हो गए सभी को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले में रोहट थाने के हेड कांस्टेबल श्यामलाल का कहना है कि तीन जनों को फिलहाल हिरासत में लिया गया है। वे जब दूदीया गांव पहुंचे तब तक घायलों को हॉस्पिटल ले गए थे। मामले की जांच की जा रही है। घायल परिवार का आरोप है कि 30 अप्रैल को उनके परिवार में शादी थी। 29 अप्रैल को बंदोली थी। इस दौरान गांव का एक युवक बार–बार घर के आगे से ट्रैक्टर लेकर निकल रहा था। इसको लेकर उसे टोका तो झगड़ा करने लग गया। उस मामले को लेकर युवक रंजिश रखने लगा और शनिवार शाम को करीब 8 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर 10–15 जने आए और उनके पीछे ट्रैक्टर दौड़ाया। इस दौरान एक युवक के पैर से ट्रैक्टर निकाल दिया। वही लाठी–सरियों से हमला किया गया। जिसमें 9 जने घायल हो गए। जिनमें कई महिलाएं भी है। बचने के लिए लोग खेतों में भागे वरना ट्रैक्टर की चपेट में और भी लोग आ जाते। ट्रैक्टर असंतुलित होकर बाद मेंपलट भी गया।सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। मामले में रोहट हमले में ये हुए घायल रोहट थाने के दुदिया गांव में हुई घटना में 28 साल का विनोद पुत्र सोहन, 48 साल हरिराम पुत्र वोराराम, 25 साल का शोभा पत्नी विनोद, 42 साल की पानी देवी पत्नी हरिराम, 44 साल का रमेश पुत्र वोराराम, 52 साल के भंवर लाल पुत्र वोराराम, 50 साल की मोहिनी देवी पत्नी भंवरलाल, 26 साल का सूरज पुत्र भंवर लाल, 27 साल का पप्पूराम देवासी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।


