साइबर ठगी में खाते से उड़ाए ₹20 हजार:कानपुर देहात में पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने वापस कराए पैसे

साइबर ठगी में खाते से उड़ाए ₹20 हजार:कानपुर देहात में पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने वापस कराए पैसे

कानपुर देहात में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और पीड़ितों को राहत प्रदान करने के अभियान के तहत, थाना शिवली पुलिस ने एक साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराई है। यह कार्रवाई साइबर हेल्प डेस्क की मदद से की गई। ग्राम भऊवापुरवा, थाना शिवली निवासी गुड्डू वर्मा पुत्र बालकिशन वर्मा के साथ यह घटना हुई। साइबर ठगों ने उनके मोबाइल फोन को हैक कर बैंक खाते से 20,000 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने 17 मई 2026 को शिवली स्थित साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही थाना शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी जांच के माध्यम से ठगी गई पूरी 20,000 रुपये की धनराशि 22 मई 2026 को पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। खाते में धनराशि वापस आने पर शिकायतकर्ता गुड्डू वर्मा ने कानपुर देहात पुलिस और थाना शिवली पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह और महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत पुलिस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल और संचार साथी एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत दर्ज करें। ऑनलाइन धोखाधड़ी या खाते से अवैध निकासी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *