हिसुआ में अपराधियों को विधायक अनिल सिंह ने दी चेतावनी:बोले-हिसुआ मेरा बगीचा है, उसका फूल तोड़ने वाले का हाथ तोड़ देंगे

नवादा के हिसुआ में भाजपा विधायक अनिल सिंह ने रंगबाजी और अपराध करने वालों को चेतावनी दी। एक श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने कहा कि हिसुआ की शांति और सुरक्षा से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

सिंह ने कहा, “हिसुआ मेरा बगीचा है और मैं इस बगीचे का मालिक हूं। कोई फूल तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसका हाथ तोड़ने का काम किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि वह यह बात डंके की चोट पर कह रहे हैं और गलत काम करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को संरक्षण देने की जगह नहीं विधायक ने कहा कि अपराधी किसी भी जाति, वर्ग या धर्म का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके मुताबिक, उनकी सरकार या जिला प्रशासन के स्तर पर अपराधियों को संरक्षण देने की जगह नहीं है। अपराधियों को खोजकर जेल भेजा जाएगा।

उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोगों ने वोट की ताकत से उन्हें जिम्मेदारी दी है, लेकिन वह अकेले कुछ नहीं कर सकते। सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि मां-बहनों और नौजवानों का आशीर्वाद रहा तो वह गलत काम करने वालों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। लोगों के साथ खड़ा रहेंने का दिया आश्वासन

सिंह ने खुद को हिसुआ की जनता का बेटा, भाई और सेवक बताया। उन्होंने कहा कि वह पहले भी जनता की सेवा करते रहे हैं और आगे भी लोगों के साथ खड़े रहेंगे।

हिसुआ में पहले जातीय तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। विधायक के बयान में फूल तोड़ने और हाथ तोड़ने जैसे शब्दों को लेकर सियासी हलकों में चर्चा हो सकती है।

अब देखना होगा कि हिसुआ में रंगबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन क्या कदम उठाता है। नवादा के हिसुआ में भाजपा विधायक अनिल सिंह ने रंगबाजी और अपराध करने वालों को चेतावनी दी। एक श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने कहा कि हिसुआ की शांति और सुरक्षा से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

सिंह ने कहा, “हिसुआ मेरा बगीचा है और मैं इस बगीचे का मालिक हूं। कोई फूल तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसका हाथ तोड़ने का काम किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि वह यह बात डंके की चोट पर कह रहे हैं और गलत काम करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को संरक्षण देने की जगह नहीं विधायक ने कहा कि अपराधी किसी भी जाति, वर्ग या धर्म का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके मुताबिक, उनकी सरकार या जिला प्रशासन के स्तर पर अपराधियों को संरक्षण देने की जगह नहीं है। अपराधियों को खोजकर जेल भेजा जाएगा।

उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोगों ने वोट की ताकत से उन्हें जिम्मेदारी दी है, लेकिन वह अकेले कुछ नहीं कर सकते। सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि मां-बहनों और नौजवानों का आशीर्वाद रहा तो वह गलत काम करने वालों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। लोगों के साथ खड़ा रहेंने का दिया आश्वासन

सिंह ने खुद को हिसुआ की जनता का बेटा, भाई और सेवक बताया। उन्होंने कहा कि वह पहले भी जनता की सेवा करते रहे हैं और आगे भी लोगों के साथ खड़े रहेंगे।

हिसुआ में पहले जातीय तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। विधायक के बयान में फूल तोड़ने और हाथ तोड़ने जैसे शब्दों को लेकर सियासी हलकों में चर्चा हो सकती है।

अब देखना होगा कि हिसुआ में रंगबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन क्या कदम उठाता है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *