मुजफ्फरपुर के गोबरसही में PNG गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के दूसरे दिन मंगलवार को पीड़ित दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH जाम कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे लोग गोबरसही चौक के पास नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर आवागमन ठप कर दिया। उनका कहना है कि ब्लास्ट में जिनके घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए। करीब डेढ़ घंटे से जारी जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों ओर करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक गाड़ियां फंसी रहीं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। सूचना पर एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव, एसडीपीओ टाउन-2 दीपक कुमार और सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाने और जाम हटवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी तत्काल मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम बोले- क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाया जाएगा एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि पीड़ितों को आश्वासन दिया गया है कि उनके घरों और दुकानों को हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। लोगों की मांग सुनी जा रही है और जल्द जाम हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार रात मृतक के परिजनों ने भी किया था जाम बता दें कि सोमवार रात गोबरसही गैस ब्लास्ट में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों ने भी मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर गोबरसही हाईवे जाम किया था। करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया था। अब दूसरे दिन घर और दुकान क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए हैं। मुजफ्फरपुर के गोबरसही में PNG गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के दूसरे दिन मंगलवार को पीड़ित दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH जाम कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे लोग गोबरसही चौक के पास नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर आवागमन ठप कर दिया। उनका कहना है कि ब्लास्ट में जिनके घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए। करीब डेढ़ घंटे से जारी जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों ओर करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक गाड़ियां फंसी रहीं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। सूचना पर एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव, एसडीपीओ टाउन-2 दीपक कुमार और सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाने और जाम हटवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी तत्काल मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम बोले- क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाया जाएगा एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि पीड़ितों को आश्वासन दिया गया है कि उनके घरों और दुकानों को हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। लोगों की मांग सुनी जा रही है और जल्द जाम हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार रात मृतक के परिजनों ने भी किया था जाम बता दें कि सोमवार रात गोबरसही गैस ब्लास्ट में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों ने भी मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर गोबरसही हाईवे जाम किया था। करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया था। अब दूसरे दिन घर और दुकान क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए हैं।

