मोतिहारी में सड़क हादसे में घायल लोगों को अब पीएम राहत योजना के तहत मुफ्त इलाज मिलेगा। जिले के 36 अस्पतालों में लागू इस योजना के तहत एक हफ्ते या डेढ़ लाख रुपए तक का इलाज कराया जा सकेगा। जिला परिवहन पदाधिकारी निवेदिता कुमारी ने बताया कि केंद्र सरकार की कैशलेस योजना का लाभ अमीर और गरीब, सभी घायलों को मिलेगा। निवेदिता कुमारी ने कहा कि सड़क हादसे के बाद पैसे की कमी के चलते कई लोगों की जान चली जाती थी। इसी को देखते हुए सरकार ने यह योजना शुरू की है। राहगीरों को मिलेंगे 25 हजार रुपए डीटीओ ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने और थाने की मदद से जरूरी कागजी कार्रवाई कराने वाले राहगीर को केंद्र सरकार 25 हजार रुपए देगी। घायल को पहले अस्पताल पहुंचाना होगा। इसके बाद संबंधित थाने को इसकी जानकारी देनी होगी, ताकि योजना का लाभ मिल सके। मोतिहारी के चिन्हित अस्पताल योजना के लिए चिन्हित अस्पतालों में सदर अस्पताल मोतिहारी, एसडीएच चकिया, ढाका, सीएचसी घोड़ासहन, हरसिद्धि, सीएचसी कल्याणपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसरिया, सीएचसी पहाड़पुर,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताही, पीएचसी रामगढ़वा, एपीएचसी पतजिलवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छौड़ादानों, सीएचसी मेहसी, एसडीएच रक्सौल, आरएच अरेराज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कौलिया और सीएचसी सुगौली शामिल हैं। इनके अलावा रहमानिया मेडिकल सेंटर, चांदनी सर्जिकल, उज्ज्वल सेवा, सीताराम प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट अस्पताल, चंद्रा लाइफ लाइन अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड, सरयू अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड, नेपाल आंखा सेंटर जलाल मेडिकल, मेजर नेत्र अस्पताल, साची अस्पताल, जे जे कनक अस्पताल, आस्था नर्सिंग होम, डीआरएलबी प्रसाद अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड, शिव नेत्र अस्पताल, स्टोन क्लिनिक मोतिहारी, माधव संतति मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सांवी मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड, शरण नर्सिंग होम, महेश्वर सिंह अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर, विराट रामायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भी सूची में हैं। मोतिहारी में सड़क हादसे में घायल लोगों को अब पीएम राहत योजना के तहत मुफ्त इलाज मिलेगा। जिले के 36 अस्पतालों में लागू इस योजना के तहत एक हफ्ते या डेढ़ लाख रुपए तक का इलाज कराया जा सकेगा। जिला परिवहन पदाधिकारी निवेदिता कुमारी ने बताया कि केंद्र सरकार की कैशलेस योजना का लाभ अमीर और गरीब, सभी घायलों को मिलेगा। निवेदिता कुमारी ने कहा कि सड़क हादसे के बाद पैसे की कमी के चलते कई लोगों की जान चली जाती थी। इसी को देखते हुए सरकार ने यह योजना शुरू की है। राहगीरों को मिलेंगे 25 हजार रुपए डीटीओ ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने और थाने की मदद से जरूरी कागजी कार्रवाई कराने वाले राहगीर को केंद्र सरकार 25 हजार रुपए देगी। घायल को पहले अस्पताल पहुंचाना होगा। इसके बाद संबंधित थाने को इसकी जानकारी देनी होगी, ताकि योजना का लाभ मिल सके। मोतिहारी के चिन्हित अस्पताल योजना के लिए चिन्हित अस्पतालों में सदर अस्पताल मोतिहारी, एसडीएच चकिया, ढाका, सीएचसी घोड़ासहन, हरसिद्धि, सीएचसी कल्याणपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसरिया, सीएचसी पहाड़पुर,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताही, पीएचसी रामगढ़वा, एपीएचसी पतजिलवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छौड़ादानों, सीएचसी मेहसी, एसडीएच रक्सौल, आरएच अरेराज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कौलिया और सीएचसी सुगौली शामिल हैं। इनके अलावा रहमानिया मेडिकल सेंटर, चांदनी सर्जिकल, उज्ज्वल सेवा, सीताराम प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट अस्पताल, चंद्रा लाइफ लाइन अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड, सरयू अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड, नेपाल आंखा सेंटर जलाल मेडिकल, मेजर नेत्र अस्पताल, साची अस्पताल, जे जे कनक अस्पताल, आस्था नर्सिंग होम, डीआरएलबी प्रसाद अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड, शिव नेत्र अस्पताल, स्टोन क्लिनिक मोतिहारी, माधव संतति मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सांवी मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड, शरण नर्सिंग होम, महेश्वर सिंह अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर, विराट रामायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भी सूची में हैं।

