हिलसा कॉलेज में 30-31 अक्टूबर को खो-खो मुकाबले:पटना-नालंदा के 15 कॉलेजों के 300 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम, फ्लेयर्स के ठहरने का है इंतजाम

हिलसा कॉलेज में 30-31 अक्टूबर को खो-खो मुकाबले:पटना-नालंदा के 15 कॉलेजों के 300 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम, फ्लेयर्स के ठहरने का है इंतजाम

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय खो-खो (बालक-बालिका वर्ग) प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार ऐतिहासिक अनुग्रह नारायण स्मारक कॉलेज, हिलसा को सौंपी गई है। आगामी 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित होने वाली इस दो दिवसीय खेल स्पर्धा को लेकर कॉलेज परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में पटना और नालंदा जिले के करीब 15 प्रमुख अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों की टीमें खिताब के लिए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। बाहर से आने वाले 300 से अधिक खिलाड़ियों, टीम प्रबंधकों और खेल प्रशिक्षकों के ठहरने तथा भोजन की सुदृढ़ व्यवस्था कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई है। अलग-अलग कमेटियां गठित प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रविन्द्र साह ने बताया कि आयोजन को भव्य और अनुशासित बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं। मैदान की रूपरेखा, प्राथमिक चिकित्सा, शुद्ध पेयजल, सुरक्षा और आवास प्रबंधन के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पटना-नालंदा के दिग्गज कॉलेजों ने दी सहमति कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव नयन सिंह ने बताया कि इस अंतर महाविद्यालय खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए एएन कॉलेज, कॉलेज ऑफ कॉमर्स, टीपीएस कॉलेज, अरविंद महिला कॉलेज, गंगा देवी महिला कॉलेज, आरएलएसवाई कॉलेज, मालतीधारी कॉलेज, सरदार पटेल कॉलेज, किसान कॉलेज और नालंदा कॉलेज सहित अन्य संस्थानों ने अपनी आधिकारिक सहमति भेज दी है। दोनों वर्गों के मुकाबलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। सांसद और विधायक संयुक्त रूप से करेंगे उद्घाटन प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 30 अक्टूबर की सुबह नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार और हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया संयुक्त रूप से करेंगे। उद्घाटन समारोह में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ खेल पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय खो-खो (बालक-बालिका वर्ग) प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार ऐतिहासिक अनुग्रह नारायण स्मारक कॉलेज, हिलसा को सौंपी गई है। आगामी 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित होने वाली इस दो दिवसीय खेल स्पर्धा को लेकर कॉलेज परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में पटना और नालंदा जिले के करीब 15 प्रमुख अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों की टीमें खिताब के लिए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। बाहर से आने वाले 300 से अधिक खिलाड़ियों, टीम प्रबंधकों और खेल प्रशिक्षकों के ठहरने तथा भोजन की सुदृढ़ व्यवस्था कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई है। अलग-अलग कमेटियां गठित प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रविन्द्र साह ने बताया कि आयोजन को भव्य और अनुशासित बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं। मैदान की रूपरेखा, प्राथमिक चिकित्सा, शुद्ध पेयजल, सुरक्षा और आवास प्रबंधन के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पटना-नालंदा के दिग्गज कॉलेजों ने दी सहमति कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव नयन सिंह ने बताया कि इस अंतर महाविद्यालय खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए एएन कॉलेज, कॉलेज ऑफ कॉमर्स, टीपीएस कॉलेज, अरविंद महिला कॉलेज, गंगा देवी महिला कॉलेज, आरएलएसवाई कॉलेज, मालतीधारी कॉलेज, सरदार पटेल कॉलेज, किसान कॉलेज और नालंदा कॉलेज सहित अन्य संस्थानों ने अपनी आधिकारिक सहमति भेज दी है। दोनों वर्गों के मुकाबलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। सांसद और विधायक संयुक्त रूप से करेंगे उद्घाटन प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 30 अक्टूबर की सुबह नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार और हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया संयुक्त रूप से करेंगे। उद्घाटन समारोह में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ खेल पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *