हिमाचल में 5 HPAS अधिकारियों के तबादला आदेश:भूपेंद्र कुमार HPSIDC का MD बनाया; केके शर्मा को SDM सरकाघाट लगाया

हिमाचल में 5 HPAS अधिकारियों के तबादला आदेश:भूपेंद्र कुमार HPSIDC का MD बनाया; केके शर्मा को SDM सरकाघाट लगाया

हिमाचल सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए HPAS अधिकारियों की नई तैनाती और तबादलों के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने पांच अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 2009 बैच के HPAS भूपेंद्र कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (HPSIDC) का मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त किया गया है। HPSIDC के MD का पद IPS अधिकारी संजीव कुमार गांधी के हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (HPGIC) में MD नियुक्त होने के बाद से खाली था। संजीव कुमार गांधी (IPS-2012) को 24 अक्टूबर को HPGIC का MD लगाया गया था। इसके बाद सरकार ने अब भूपेंद्र कुमार को HPSIDC की जिम्मेदारी सौंपी है। कृष्ण कुमार को SDM सरकारघाट लगाया वहीं, कृष्ण कुमार शर्मा को मंडी जिले के सरकाघाट में SDM लगाया गया है। इसके अलावा दो अधिकारियों को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने और एक अधिकारी को दो विश्वविद्यालयों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सरकाघाट के मौजूदा SDM राजिंदर कुमार गौतम (HPAS-2022) को आगामी तैनाती के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। दो अधिकारियों की विश्वविद्यालयों से छुट्टी डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के रजिस्ट्रार रहे सिद्धार्थ आचार्य (HPAS-2013) को भी आगामी तैनाती के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। वह मानव भारती विश्वविद्यालय, सोलन के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। वहीं, जिला उद्योग केंद्र सोलन के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार (HPAS-2015) को नौणी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और मानव भारती विश्वविद्यालय, सोलन के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *