हापुड़ में दो स्पेशल ट्रेनों का ठहराव:आनंद विहार से सहरसा, पूर्णिया के लिए चलेंगी ग्रीष्मकालीन ट्रेनें

हापुड़ में दो स्पेशल ट्रेनों का ठहराव:आनंद विहार से सहरसा, पूर्णिया के लिए चलेंगी ग्रीष्मकालीन ट्रेनें

हापुड़। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसी क्रम में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार से सहरसा और पूर्णिया कोर्ट के बीच चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों को ठहराव दिया गया है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक ठहराव पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को रात 11:20 बजे हापुड़ स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दो मिनट रुकने के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक रविवार और मंगलवार को सुबह 6:46 बजे हापुड़ आएगी और दो मिनट के ठहराव के बाद मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेगी। रेल यात्रियों को मिलेगा लाभ सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को रात 11:20 बजे हापुड़ स्टेशन पर रुकेगी और दो मिनट बाद गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार, आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा जाने वाली स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 6:46 बजे हापुड़ पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद मुरादाबाद के लिए आगे बढ़ेगी। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि इन ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *