हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता की संदिग्ध अवस्था में मौत:फ्लैट में पंखे से लटका मिला शव, पिता ने पति पर प्रताड़ना और हत्या का लगाया आरोप

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता की संदिग्ध अवस्था में मौत:फ्लैट में पंखे से लटका मिला शव, पिता ने पति पर प्रताड़ना और हत्या का लगाया आरोप

हजारीबाग शहर के बंगाली कॉलोनी स्थित गुप्ता परिसर के फ्लैट नंबर 304 में हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती (करीब 28 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव फ्लैट में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पति-पत्नी गुप्ता परिसर के फ्लैट नंबर 304 में साथ रहते थे
जानकारी के अनुसार, अनुष्का चक्रवर्ती ने करीब तीन वर्ष पहले कुशाग्र रुद्र से प्रेम विवाह किया था। दोनों गुप्ता परिसर के फ्लैट नंबर 304 में साथ रहते थे। उनके साथ एक पालतू कुत्ता भी रहता था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पति फ्लैट से गायब है और पालतू कुत्ते को भी अपने साथ ले गया है। पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है। कुशाग्र रुद्र व्यवसायी हैं। ड्राइवर की मदद से दरवाजा खुलवाया गया
घटना के बाद फ्लैट का दरवाजा कोड वाले लॉक से बंद था। बाद में ड्राइवर की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका के पिता ने अपने दामाद कुशाग्र रुद्र पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अनुष्का की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना के बाद अनुष्का के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वे अपनी बेटी की मौत को लेकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मृतका के पिता ने पति पर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। -मुकेश रजक, बड़ा बाजार थाना प्रभारी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *