हाईवे पर बस को कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर:भिंड में 9 यात्री घायल, 4 ग्वालियर रेफर, सवारी उतारने रुक थी बस

हाईवे पर बस को कैंटर ने पीछे से मारी टक्कर:भिंड में 9 यात्री घायल, 4 ग्वालियर रेफर, सवारी उतारने रुक थी बस

भिंड नेशनल हाईवे-719 पर रविवार दोपहर यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार 9 यात्री घायल हो गए। घटना बरोही थाना क्षेत्र में सेमरपुरा गांव के पास दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर चोट वाले 3-4 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। यात्रियों को उतारने हाईवे किनारे रुकी थी बस
बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया के मुताबिक, यात्री बस मुरैना से चलकर अंबाह, पोरसा और मेहगांव होते हुए भिंड आ रही थी। सेमरपुरा गांव के पास बस हाईवे किनारे यात्रियों को उतारने के लिए रुकी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा कैंटर बस के अचानक रुकने पर चालक उसे नियंत्रित नहीं कर सका। बस से टक्कर बचाने के लिए उसने कैंटर को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन वाहन का एक हिस्सा बस से टकरा गया। टक्कर से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 9 यात्री घायल
हादसे में जमुना देवी (60) निवासी हीरापुरा, मेहगांव, आशा देवी (40) निवासी वार्ड क्रमांक-8 मेहगांव, सूरज (25) निवासी उत्तर प्रदेश, नारायण (50) निवासी गोरमी, पिंकी (37) निवासी अंबाह, शनि (11) निवासी अंबाह, द्रोपती (62) निवासी वीरेंद्र नगर भिंड, दिनेश निवासी गजना और रिंकू पुत्र भैयालाल निवासी आगरा घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक जांच के बाद मामूली चोट वाले यात्रियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर चोट वाले करीब 3-4 यात्रियों को डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर किया। बस चालक को भी चोट, मौके से फरार
हादसे में बस चालक को भी मामूली चोट आई है। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कैंटर चालक और बस चालक से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *