हर सुबह पुलिस करेगी ‘मॉर्निंग गश्ती’ और ‘गुड मॉर्निंग वॉक’:किशनगंज में गर्ल्स हॉस्टल-कॉलेजों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग का निर्देश

हर सुबह पुलिस करेगी ‘मॉर्निंग गश्ती’ और ‘गुड मॉर्निंग वॉक’:किशनगंज में गर्ल्स हॉस्टल-कॉलेजों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग का निर्देश

किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जिले में पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत, सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए प्रतिदिन ‘मॉर्निंग गश्ती’ और ‘गुड मॉर्निंग वॉक’ अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, रात्रि और आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को छोड़कर, प्रत्येक थाने और प्रतिष्ठान में तैनात दो-तिहाई पुलिस बल इस अभियान में शामिल होगा। ये पुलिसकर्मी प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 6:45 बजे तक अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करेंगे। गश्ती के दौरान, पुलिसकर्मी पीटी ड्रेस, ट्रैक सूट या वर्किंग यूनिफॉर्म में रहेंगे। वे पार्कों, मुख्य मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग मार्गों और महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के भ्रमण स्थलों पर मौजूद रहेंगे। पुलिसकर्मी आम नागरिकों, व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों का अभिवादन करेंगे, उनसे संवाद स्थापित करेंगे और सुरक्षा संबंधी सुझाव व फीडबैक भी लेंगे। कॉलेजों के आसपास नियमित ‘मॉर्निंग गश्ती’ करने का निर्देश महिला थाना और अन्य पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से विद्यालयों, कोचिंग सेंटरों, गर्ल्स हॉस्टल और कॉलेजों के आसपास नियमित ‘मॉर्निंग गश्ती’ करने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों और अंचल पुलिस निरीक्षकों को इस अभियान की स्वयं निगरानी करने और आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि यह पहल आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाएगी और पुलिस-जन संबंधों को और मजबूत करेगी। किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जिले में पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत, सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए प्रतिदिन ‘मॉर्निंग गश्ती’ और ‘गुड मॉर्निंग वॉक’ अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, रात्रि और आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को छोड़कर, प्रत्येक थाने और प्रतिष्ठान में तैनात दो-तिहाई पुलिस बल इस अभियान में शामिल होगा। ये पुलिसकर्मी प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 6:45 बजे तक अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करेंगे। गश्ती के दौरान, पुलिसकर्मी पीटी ड्रेस, ट्रैक सूट या वर्किंग यूनिफॉर्म में रहेंगे। वे पार्कों, मुख्य मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग मार्गों और महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के भ्रमण स्थलों पर मौजूद रहेंगे। पुलिसकर्मी आम नागरिकों, व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों का अभिवादन करेंगे, उनसे संवाद स्थापित करेंगे और सुरक्षा संबंधी सुझाव व फीडबैक भी लेंगे। कॉलेजों के आसपास नियमित ‘मॉर्निंग गश्ती’ करने का निर्देश महिला थाना और अन्य पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से विद्यालयों, कोचिंग सेंटरों, गर्ल्स हॉस्टल और कॉलेजों के आसपास नियमित ‘मॉर्निंग गश्ती’ करने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों और अंचल पुलिस निरीक्षकों को इस अभियान की स्वयं निगरानी करने और आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि यह पहल आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाएगी और पुलिस-जन संबंधों को और मजबूत करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *