इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टरों पर हमले की निंदा की:AMA की मांग-पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच,दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टरों पर हमले की निंदा की:AMA की मांग-पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच,दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो

स्वरूपरानी अस्पताल के समीप डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों पर हुए जानलेवा हमले को लेकर चिकित्सकों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना है। इस घटना के विरोध में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (ए.एम.ए.) के ब्लड बैंक में अध्यक्ष डॉ. ज्योति भूषण की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विभु मिश्रा और मेडिकल छात्र—डॉ. अनुज, डॉ. आर्या, डॉ. तेजस, डॉ. बलराम, डॉ. अभिषेक एवं डॉ. उत्कर्ष पर स्वरूपरानी अस्पताल के पास कुछ वकीलों के एक समूह ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कई चिकित्सकों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पूरे डॉक्टर समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल है। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (शाखा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाए। ​हमले के जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। स्वरूपरानी अस्पताल और उसके आस-पास के क्षेत्र में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस व्यवस्था को तत्काल सुदृढ़ किया जाए। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ज्योति भूषण, सचिव डॉ. सुभाष चन्द्र वर्मा और पी.आर.ओ. डॉ. सुनील सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *