चंद्रशेखर आजाद के माफिया बयान पर जनसत्ता दल का पलटवार:MLC अक्षय प्रताप बोले- चंद्रशेखर को राजा भैया के बारे में कम मालूम है

चंद्रशेखर आजाद के माफिया बयान पर जनसत्ता दल का पलटवार:MLC अक्षय प्रताप बोले- चंद्रशेखर को राजा भैया के बारे में कम मालूम है

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के माफिया और शस्त्र प्रदर्शन को लेकर दिए गए बयान पर आजाद समाज पार्टी और राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक आमने-सामने आ गई हैं। चंद्रशेखर ने प्रयागराज के फूलपुर में एक जनसभा के दौरान राजा भैया का नाम लिए बिना निशाना साधा था। इस पर प्रतापगढ़ से जनसत्ता दल के एमएलसी और राजा भैया के करीबी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने पलटवार किया है। चंद्रशेखर बोले- शस्त्र प्रदर्शन से गरीबों में डर पैदा करते हैं चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि सरकार प्रदेश को माफिया मुक्त बनाने का दावा करती है, लेकिन उसके ही कुछ लोग शस्त्र प्रदर्शन कर गरीबों में डर पैदा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को सत्ता का संरक्षण मिलता है और गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया जाता है। अक्षय प्रताप बोले- सरकार में नहीं हैं राजा भैया चंद्रशेखर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय प्रताप सिंह ने उनकी जानकारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजा भैया सरकार में नहीं हैं। उनकी अपनी अलग पार्टी है और भाजपा के साथ उनका गठबंधन भी नहीं है। अक्षय प्रताप ने दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा का हवाला देते हुए इसका बचाव किया। उन्होंने कहा कि धर्म और शास्त्रों की परंपरा के अनुसार दशहरे पर शस्त्र पूजन किया जाता है। गरीबों की मदद करने का किया दावा अक्षय प्रताप ने कहा कि राजा भैया गरीबों को साइकिल देते हैं और गरीब बेटियों की शादी भी कराते हैं। उन्होंने बांग्लादेश में दलितों पर अत्याचार की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जनसत्ता दल ने उन घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाई थी। अक्षय प्रताप के मुताबिक, राजा भैया के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सभी जातियों के लोग शामिल हुए थे। इनमें दलित और गरीब वर्ग के लोग भी मौजूद थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिन लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे असलहे नहीं खरीद पा रहे थे, राजा भैया ने उनकी मदद की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *