मुरादाबाद में तेंदुए का खौफ:शरीफ नगर में शौच कर रहे युवक को गन्ने के खेत में खींच ले गया

मुरादाबाद में तेंदुए का खौफ:शरीफ नगर में शौच कर रहे युवक को गन्ने के खेत में खींच ले गया

मुरादाबाद जिले में तेंदुए का खूनी आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा सनसनीखेज मामला शरीफ नगर इलाके से सामने आया है, जहां इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित श्मशान घाट के पास शौच कर रहे एक अज्ञात व्यक्ति पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना जोरदार था कि तेंदुआ उक्त व्यक्ति को घसीटते हुए पास के घने गन्ने के खेत में ले गया। घटना के बाद से पूरे शरीफ नगर और आसपास के इलाकों में भारी दहशत और हड़कंप का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ मौके पर जुट गए हैं। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी गई। सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमें
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीमें पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच चुकी हैं। गन्ने का खेत काफी घना होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग द्वारा थर्मल ड्रोन और कैमरा ट्रैप की मदद से तेंदुए की लोकेशन का पता लगाने और पीड़ित व्यक्ति को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में हाई अलर्ट, समूह में निकलने की अपील
मुरादाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों से तेंदुओं का आतंक चरम पर है, जहां अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वन विभाग ने शरीफ नगर और आसपास के ग्रामीणों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने अपील की है कि, कोई भी व्यक्ति अकेले सुनसान रास्तों या खेतों की तरफ न जाए। शौच के लिए खुले में जाने के बजाय शौचालयों का ही प्रयोग करें। गन्ने के खेतों की ओर जाते समय हमेशा समूह में रहें और हाथों में लाठी-डंडे जरूर रखें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *