हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा विज्ञापित PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती (विज्ञापन संख्या 23/2026) के चयनित उम्मीदवारों के लिए राहत और बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन के लिए विस्तृत शेड्यूल और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को 11 और 12 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे उत्कर्ष सोसाइटी, सेक्टर-2, पंचकूला के कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए अभ्यर्थियों के क्रमांक और कुल 6 कमेटियों के हिसाब से शेड्यूल तय किया है। वहीं मेवात कैडर के 9 कैंडिडेट शनिवार 12 सितंबर को बुलाए गए हैं। अब जानिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस व सावधानियां…

