सरदार पटेल की जयंती पर निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:विधायक ने दिखाई हरी झंडी; महापौर-BJP अध्यक्ष नहीं पहुंचे

सरदार पटेल की जयंती पर निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:विधायक ने दिखाई हरी झंडी; महापौर-BJP अध्यक्ष नहीं पहुंचे

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को खंडवा में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर शहर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। नगर निगम चौराहे से शुरू हुई दौड़ को विधायक कंचन तन्वे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स, खिलाड़ी और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने दौड़ के जरिए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली एकता दौड़ रन फॉर यूनिटी नगर निगम चौराहे से शुरू होकर घंटाघर, बॉम्बे बाजार, केवलराम चौराहा, बस स्टैंड, कहारवाड़ी और जलेबी चौक होते हुए वापस नगर निगम पहुंची। दौड़ के दौरान युवाओं और विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। अलग-अलग वर्गों के लोगों ने इसमें शामिल होकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। विधायक ने दिलाई एकता की शपथ कार्यक्रम के दौरान विधायक कंचन तन्वे ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह कंवर, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता यादव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी अगम जैन दौड़ में शामिल नहीं हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *