हरियाणा की आज 3 ट्रेन प्रभावित:सिरसा- तिलक ब्रिज व हिसार-दिल्ली आंशिक रद्द रहेगी, रेवाड़ी-दिल्ली रेल की पूर्ण रद्द

हरियाणा की आज 3 ट्रेन प्रभावित:सिरसा- तिलक ब्रिज व हिसार-दिल्ली आंशिक रद्द रहेगी, रेवाड़ी-दिल्ली रेल की पूर्ण रद्द

हरियाणा में चलने वाली 3 ट्रेन आज (रविवार) को प्रभावित रहेंगी। इसमें दो ट्रेन आंशिक रूप से रद्द है तो एक ट्रेन पूर्ण रूप से रद्द की गई है। इसके कारण यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है। परिचालनिक कारणों से रिस्टोर रेल सेवा 2 ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी और एक ट्रेन रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 15308 सिरसा- तिलक ब्रिज रेलसेवा दिनांक 11 अक्टूबर को रिस्टोर रहेगी तथा सिरसा-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी अर्थात यह रेलसेवा रेवाड़ी- तिलक ब्रिज के मध्य चलेगी। गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली रेलसेवा 11 अक्टूबर को रिस्टोर रहेगी तथा हिसार-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी अर्थात यह रेलसेवा रेवाड़ी-दिल्ली के मध्य चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 74004 रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 11 अक्टूबर को रेक की कमी के कारण रद्द रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *