हजारीबाग के होटल पर चार राउंड गोलियां चलीं:मटवारी के होटल एके इंटरनेशनल के शीशे टूटे, कोई घायल नहीं; मेन गेट पर की थी फायरिंग

हजारीबाग के होटल पर चार राउंड गोलियां चलीं:मटवारी के होटल एके इंटरनेशनल के शीशे टूटे, कोई घायल नहीं; मेन गेट पर की थी फायरिंग

हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी स्थित होटल एके इंटरनेशनल पर रात करीब 10 बजे चार राउंड गोलियां चलाई गईं। होटल के शीशे टूटे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। होटल प्रबंधन और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात हमलावर होटल के बाहर पहुंचे और मुख्य प्रवेश द्वार पर गोलियां चलाईं। इसके बाद वे मौके से भाग गए। होटल कर्मचारियों ने कोर्रा थाना पुलिस को सूचना दी। एएसपी अमित कुमार, सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह, कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक और शहर के अलग-अलग थानों के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। हमलावरों की पहचान और उनके आने-जाने का पता लगाने के लिए होटल और आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी स्थित होटल एके इंटरनेशनल पर रात करीब 10 बजे चार राउंड गोलियां चलाई गईं। होटल के शीशे टूटे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। होटल प्रबंधन और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात हमलावर होटल के बाहर पहुंचे और मुख्य प्रवेश द्वार पर गोलियां चलाईं। इसके बाद वे मौके से भाग गए। होटल कर्मचारियों ने कोर्रा थाना पुलिस को सूचना दी। एएसपी अमित कुमार, सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह, कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक और शहर के अलग-अलग थानों के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। हमलावरों की पहचान और उनके आने-जाने का पता लगाने के लिए होटल और आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *