स्कूटी के अंदर घुसा 8 फीट लंबा धामन सांप:रीवा में स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह छोड़ा

स्कूटी के अंदर घुसा 8 फीट लंबा धामन सांप:रीवा में स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह छोड़ा

रीवा के पुष्पराज नगर में गुरुवार को एक स्कूटी के अंदर करीब 8 फीट लंबा धामन सांप घुसने से हड़कंप मच गया। स्कूटी में सांप होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घबरा गए। लोग इसे जहरीला सांप मान रहे थे और उसकी लंबाई देखकर भी दहशत में थे। सूचना पर रीवा रेस्क्यू के बचावकर्मी नसीम अंसारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सावधानी से स्कूटी की जांच कर निकाला सांप नसीम अंसारी ने स्कूटी की सावधानीपूर्वक जांच की। सांप अंदर छिपा होने के कारण उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद लोगों को दूर रखा गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। कुछ देर की कोशिश के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षित स्थान पर छोड़ा रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के बाहर निकलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। धामन गैर-विषैला, खतरा महसूस होने पर काट सकता है रेस्क्यूकर्मी के अनुसार, पकड़ा गया सांप धामन है, जो गैर-विषैला होता है। हालांकि खतरा महसूस होने पर यह काट सकता है। ऐसे में घर, वाहन या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने या मारने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। प्रशिक्षित रेस्क्यूकर्मी को सूचना देना ज्यादा सुरक्षित रहता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *