भोपाल में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए झूलाघर:नेहरू नगर स्कूल परिसर में DGP मकवाना ने किया उद्घाटन; ड्यूटी के दौरान मिलेगी सहूलियत

भोपाल में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए झूलाघर:नेहरू नगर स्कूल परिसर में DGP मकवाना ने किया उद्घाटन; ड्यूटी के दौरान मिलेगी सहूलियत

भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में नवनिर्मित झूलाघर का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने इसका फीता काटकर शुभारंभ किया। यह सुविधा विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए तैयार की गई है। उद्घाटन के अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और स्कूल प्रबंधन के सदस्य मौजूद रहे। ड्यूटी के दौरान बच्चों की देखभाल होगी आसान भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपने छोटे बच्चों की देखभाल में परेशानी होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर में बच्चों के लिए झूलाघर तैयार किया गया है। यहां बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसका उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बच्चों की देखभाल के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक जगह उपलब्ध कराना है। DGP ने लिया सुविधाओं का जायजा उद्घाटन के बाद DGP कैलाश मकवाना ने झूलाघर का निरीक्षण किया और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस विभाग में महिला कर्मचारियों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उनके लिए कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। झूलाघर की सुविधा से महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बच्चों की देखभाल में सहूलियत मिलेगी और वे अपने काम पर ध्यान दे सकेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *