मथुरा में जायंट्स ग्रुप ने ‘सेवा सप्ताह’ के तीसरे दिन आज सदस्यों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। सर्वोदय हॉस्पिटल के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में सदस्यों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में सर्वोदय हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ और इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त, मरीजों के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच करने के लिए हॉस्पिटल की ओर से कोलेस्ट्रॉल, शुगर, ईसीजी और एक्स-रे आदि की सुविधा भी बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराई गई, जिसका अनेक सदस्यों ने लाभ लिया। कैंसर से बचाव के प्रति किया गया जागरूक कार्यक्रम में सर्वोदय हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अंशुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान डॉ. ब्रह्ममजीत द्वारा कैंसर की बीमारी और उसकी रोकथाम पर एक विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। लोगों ने डॉक्टर से वर्तमान समय की जीवनशैली में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के उपाय भी विस्तार से समझे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पीयूष कुमार जैन, हेमंत अग्रवाल, डॉ. ललित वार्ष्णेय, अतुल अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, डॉ. डीडी गर्ग, दिनेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अशोक मित्तल, उमेश गोयल, भुवनेश जिंदल, आशीष अग्रवाल, मिताली फौजदार और सीमा गुप्ता सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप के अध्यक्ष प्रदीप फौजदार द्वारा सभी डॉक्टरों, अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

