मोतिहारी में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने और रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया निवासी सौरभ मिश्रा के रूप में हुई है। बता दें कि इस मामले में पटना के रहने वाले भोजपुरी गीतकार और लेखक अखिलेश कुमार पांडेय ने छतौनी थाने में आवेदन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह सुप्रसिद्ध गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव के लिए गीत व संगीत तैयार करते हैं और भोजपुरी जगत में उनकी अच्छी प्रतिष्ठा और पहचान है। जान से मारने की धमकी दी आरोप है कि उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए मोबाइल से अश्लील फोटो बनाकर छतौनी के मठिया निवासी सौरभ मिश्रा और उसके साथी पंकज ठाकुर, सनकी ठाकुर, अंकित और उज्जवल सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। फोटो को हटाने के एवज में उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की जा रही है। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस आवेदन के आधार पर छतौनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फरार आरोपी सौरभ मिश्रा गिरफ्तार इसी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ मिश्रा को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सौरभ मिश्रा पर पहले से ही कई थानों में मामले दर्ज हैं। उस पर छतौनी थाना कांड संख्या 78/22 में मारपीट, कांड संख्या 300/26 में विविध, नगर थाना कांड संख्या 471/23, साइबर थाना मोतिहारी कांड संख्या 47/24 में आईटी एक्ट, मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 54/14 में धोखाधड़ी और पटना के जक्कनपुर थाना कांड संख्या 04/21 में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी की छवि खराब करने वाले पोस्ट को शेयर न करें और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मोतिहारी में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने और रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया निवासी सौरभ मिश्रा के रूप में हुई है। बता दें कि इस मामले में पटना के रहने वाले भोजपुरी गीतकार और लेखक अखिलेश कुमार पांडेय ने छतौनी थाने में आवेदन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह सुप्रसिद्ध गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव के लिए गीत व संगीत तैयार करते हैं और भोजपुरी जगत में उनकी अच्छी प्रतिष्ठा और पहचान है। जान से मारने की धमकी दी आरोप है कि उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए मोबाइल से अश्लील फोटो बनाकर छतौनी के मठिया निवासी सौरभ मिश्रा और उसके साथी पंकज ठाकुर, सनकी ठाकुर, अंकित और उज्जवल सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। फोटो को हटाने के एवज में उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की जा रही है। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस आवेदन के आधार पर छतौनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फरार आरोपी सौरभ मिश्रा गिरफ्तार इसी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ मिश्रा को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सौरभ मिश्रा पर पहले से ही कई थानों में मामले दर्ज हैं। उस पर छतौनी थाना कांड संख्या 78/22 में मारपीट, कांड संख्या 300/26 में विविध, नगर थाना कांड संख्या 471/23, साइबर थाना मोतिहारी कांड संख्या 47/24 में आईटी एक्ट, मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 54/14 में धोखाधड़ी और पटना के जक्कनपुर थाना कांड संख्या 04/21 में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी की छवि खराब करने वाले पोस्ट को शेयर न करें और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

