सोनीपत समाधान शिविर में 10 शिकायतें पहुंचीं:पंचायत जमीन पर सरपंच की दुकान बनाने की भी शिकायत; जांच के आदेश

सोनीपत समाधान शिविर में 10 शिकायतें पहुंचीं:पंचायत जमीन पर सरपंच की दुकान बनाने की भी शिकायत; जांच के आदेश

सोनीपत के लघु सचिवालय में सोमवार को एडीसी अजय चोपड़ा की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों से कुल 10 शिकायतें मिलीं। एडीसी ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई कर तय समय में समाधान के निर्देश दिए। शिविर में राजस्व, परिवार पहचान पत्र, बिजली विभाग की शिकायतें आईं। जीएसटी व्यापारियों की जानकारी व टैक्स चोरी जांच की मांग पर एडीसी ने डीईटीसी सोनीपत को जांच के निर्देश दिए। दतौली में सरपंच के अवैध दुकान की शिकायत गांव दतौली में पंचायत जमीन पर सरपंच द्वारा कथित अवैध दुकान बनाने की शिकायत मिली। एडीसी ने बीडीपीओ गन्नौर को जांच के आदेश दिए। चिटाना में पश्चिमी यमुना नहर पर बने मुख्य पुल को दोबारा बनाने की मांग रखी गई। शिविर में ये अधिकारी रहे मौजूद एडीसी चोपड़ा ने अधिकारियों को शिकायतों का तय समय में समाधान करने और शिकायतकर्ता की संतुष्टि का ध्यान रखने को कहा, ताकि लोगों को ऑफिसों के चक्कर न लगाने पड़ें। एसीपी अमित धनखड़, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *