खैरथल में 35 हजार बच्चों की स्वास्थ्य जांच:950 कुपोषित बच्चों को मिलेंगी पोषण किट, 3 से 10 साल तक के बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

खैरथल में 35 हजार बच्चों की स्वास्थ्य जांच:950 कुपोषित बच्चों को मिलेंगी पोषण किट, 3 से 10 साल तक के बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

खैरथल जिले में ‘उज्ज्वल बचपन अभियान’ के तहत 3 से 10 साल तक के 35,116 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। अभियान के पहले चरण में चिन्हित 950 कुपोषित बच्चों को पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी शुरुआत प्रशासन और कजारिया कंपनी की ओर से तीन बच्चों को पोषण किट देकर की गई। कजारिया कंपनी के सहयोग से तैयार की गई पोषण किट में मूंग, भुना चना, गुड़, मूंगफली, गजक, मोरिंगा पाउडर और खजूर सहित अन्य पोषक खाद्य सामग्री शामिल है। इसका उद्देश्य कुपोषित बच्चों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराकर उनके स्वस्थ विकास में मदद करना है। किशनगढ़ बास में 265, तिजारा में 464 बच्चों को मिलेगी किट अभियान के पहले चरण में किशनगढ़ बास के 265, कोटकासिम के 114, मुंडावर के 107 और तिजारा के 464 कुपोषित बच्चों को पोषण किट दी जाएगी। प्रशासन की ओर से इन बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की नियमित निगरानी भी की जाएगी। स्क्रीनिंग में सामने आईं कई स्वास्थ्य समस्याएं स्वास्थ्य जांच के दौरान बच्चों में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आईं। जांच में 342 बच्चों की दृष्टि कमजोर पाई गई, जिन्हें चश्मे उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं 615 बच्चों में कान संबंधी समस्या, 430 में त्वचा संबंधी समस्या, 2,021 बच्चों में दांतों की सड़न तथा 1,159 बच्चों में डेंटल हाइजीन खराब पाई गई। इसके अलावा 368 बच्चों में दिव्यांगता संबंधी समस्याएं भी चिन्हित की गईं। प्रशासन की ओर से स्क्रीनिंग में चिन्हित बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आगामी समय में चिकित्सकीय परामर्श, उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से दृष्टि संबंधी समस्या वाले बच्चों को चश्मे उपलब्ध कराने के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावित बच्चों के उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *