हरियाणा के नारनौल में पूर्व मंत्री की चलती गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जिस समय कार में आग लगी, पूर्व मंत्री कैलाशचंद्र शर्मा खुद ड्राइविंग कर रहे थे। गाड़ी में धुआं उठता देख, वे तुरंत उससे कूद गए। मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बेटे विकास शर्मा ने बताया कि पिता कैलाश शाम करीब 7 बजे अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर शिव विहार स्थित घर से निगले थे। जैसे ही वे सेक्टर-1 में पहुंचे गाड़ी से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर बाद इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

