सोनबरसा प्रखंड में कन्हौली थाना पुलिस ने शनिवार को करीब 140 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गुप्त सूचना पर की। बरामद गांजा एक आम के बगीचे में छह बोरियों में छिपाकर रखा गया था। हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कन्हौली गांव के लक्ष्मीनिया टोला वार्ड संख्या-2 से पूरब एक आम के बगीचे में नेपाल से गांजा लाकर छिपाया गया है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर शशिकांत प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आम के बगीचे में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को लाल रंग की प्लास्टिक से बंधी छह संदिग्ध बोरियां मिलीं। बोरियों को खोलने पर उनमें गांजा के कुल 12 पैकेट पाए गए। पुलिस ने सभी पैकेट जब्त कर उनका वजन कराया, जो करीब 140 किलो निकला। पुलिस की कार्रवाई के दौरान गांजा तस्कर को पुलिस के आने की खबर लग गई। वह मौके से भाग निकला। पुलिस ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। कन्हौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है। अज्ञात तस्कर के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सोनबरसा प्रखंड में कन्हौली थाना पुलिस ने शनिवार को करीब 140 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गुप्त सूचना पर की। बरामद गांजा एक आम के बगीचे में छह बोरियों में छिपाकर रखा गया था। हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कन्हौली गांव के लक्ष्मीनिया टोला वार्ड संख्या-2 से पूरब एक आम के बगीचे में नेपाल से गांजा लाकर छिपाया गया है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर शशिकांत प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आम के बगीचे में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को लाल रंग की प्लास्टिक से बंधी छह संदिग्ध बोरियां मिलीं। बोरियों को खोलने पर उनमें गांजा के कुल 12 पैकेट पाए गए। पुलिस ने सभी पैकेट जब्त कर उनका वजन कराया, जो करीब 140 किलो निकला। पुलिस की कार्रवाई के दौरान गांजा तस्कर को पुलिस के आने की खबर लग गई। वह मौके से भाग निकला। पुलिस ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। कन्हौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है। अज्ञात तस्कर के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

