मसौढ़ी के भगवानगंज थाना क्षेत्र में खैनिया पुल के पास शनिवार को एक ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान भगवानगंज थाना क्षेत्र के खरोच गांव निवासी अवधेश प्रसाद और बेबी देवी (पति हूननू यादव) के रूप में हुई है। बताया गया कि हादसे में अवधेश प्रसाद के एक पैर में गंभीर चोट आई है और वह बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है। उनके शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। वहीं, महिला बेबी देवी को भी हादसे में गंभीर चोटें लगी हैं। उनकी नाक से खून निकल रहा था और शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से अवधेश प्रसाद को मसौढ़ी के वंशी नर्सिंग होम और बेबी देवी को मसौढ़ी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। मसौढ़ी के भगवानगंज थाना क्षेत्र में खैनिया पुल के पास शनिवार को एक ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान भगवानगंज थाना क्षेत्र के खरोच गांव निवासी अवधेश प्रसाद और बेबी देवी (पति हूननू यादव) के रूप में हुई है। बताया गया कि हादसे में अवधेश प्रसाद के एक पैर में गंभीर चोट आई है और वह बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है। उनके शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। वहीं, महिला बेबी देवी को भी हादसे में गंभीर चोटें लगी हैं। उनकी नाक से खून निकल रहा था और शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से अवधेश प्रसाद को मसौढ़ी के वंशी नर्सिंग होम और बेबी देवी को मसौढ़ी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।

