भभुआ में 700 क्विंटल अवैध खाद बरामद:400 क्विंटल यूरिया और 300 क्विंटल डीएपी जब्त, कुकुराढ़ में सोनहन रोड पर छापेमारी

भभुआ में 700 क्विंटल अवैध खाद बरामद:400 क्विंटल यूरिया और 300 क्विंटल डीएपी जब्त, कुकुराढ़ में सोनहन रोड पर छापेमारी

भभुआ में प्रशासन ने अवैध खाद के कारोबार पर कार्रवाई की है। सोनहन रोड स्थित कुकुराढ़ गांव के पास एक दुकान से अवैध रूप से खाद की तस्करी कर उसे जिले से बाहर भेजने का खुलासा हुआ है। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अमित कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रियरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। शुरुआती जांच में मौके से कुल 700 क्विंटल अवैध खाद मिली है। इसमें 400 क्विंटल यूरिया और 300 क्विंटल डीएपी खाद शामिल है। यह पूरी खेप अवैध पाई गई है। अधिकारियों की मौजूदगी में फिलहाल खाद की बोरियों की गिनती और भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। किसानों के साथ धोखाधड़ी और बाजार में अवैध खाद बेचने के इस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने कहा कि फर्जीवाड़े और कालाबाजारी में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। सोनहन थाना पुलिस और कृषि विभाग की टीम पूरे नेटवर्क के मुख्य आरोपियों की पहचान कर रही है, ताकि इसे खत्म कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। भभुआ में प्रशासन ने अवैध खाद के कारोबार पर कार्रवाई की है। सोनहन रोड स्थित कुकुराढ़ गांव के पास एक दुकान से अवैध रूप से खाद की तस्करी कर उसे जिले से बाहर भेजने का खुलासा हुआ है। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अमित कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रियरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। शुरुआती जांच में मौके से कुल 700 क्विंटल अवैध खाद मिली है। इसमें 400 क्विंटल यूरिया और 300 क्विंटल डीएपी खाद शामिल है। यह पूरी खेप अवैध पाई गई है। अधिकारियों की मौजूदगी में फिलहाल खाद की बोरियों की गिनती और भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। किसानों के साथ धोखाधड़ी और बाजार में अवैध खाद बेचने के इस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने कहा कि फर्जीवाड़े और कालाबाजारी में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। सोनहन थाना पुलिस और कृषि विभाग की टीम पूरे नेटवर्क के मुख्य आरोपियों की पहचान कर रही है, ताकि इसे खत्म कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *