उदयपुर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें रोड लाइट, नाला और सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… रोशन लाल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ प्रतापनगर एफ-ब्लॉक निवासी प्रवीण झा ने ‘भास्कर समाधान’ पर गंदगी की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि उनके मोहल्ले में एक खाली पड़े प्लॉट में लोग कचरा फेंक रहे हैं। इससे प्लॉट में गंदगी का ढेर लग गया था और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारी रोशन लाल तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे प्लॉट की अच्छी तरह सफाई करवाई और लोगों को वहां कचरा नहीं डालने के लिए पाबंद किया। समस्या का समाधान करवाने के लिए रोशन लाल को आज का ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया। सेक्टर-11 में सड़क निर्माण की समस्या का हुआ समाधान हिरण मगरी से धर्मेंद्र भटनागर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सेक्टर-11 में सड़क नहीं बनी हुई है। सड़क नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… 5-6 महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, रात में रहता है अंधेरा ज्योति नगर, सोभागपुरा से भावना सोनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट पिछले 5-6 महीने से बंद पड़ी हुई है। लंबे समय से लाइट खराब होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। लोगों ने संबंधित विभाग से स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। शारदा मेडिकल और रवि मेडिकल के बीच टूटा नाला चेतक रोड, मधुबन से ललित नागदा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि शारदा मेडिकल और रवि मेडिकल के बीच नाला बहुत बुरी तरह टूटा हुआ है। नाला टूटने के कारण आसपास से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि यहां कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नाले की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:8 महीनों से बंद स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन और सफाई की बदहाल स्थिति, अधिकारी फील्ड में आएं तो हों समाधान 2.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 3.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 4. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 5.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 6.एक्सईएन राकेश गहलोत बने ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 7.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 8.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 9.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप

