AISA आज गर्दनीबाग में करेगी छात्र युवा महापंचायत:70वीं BPSC से लेकर दरोगा भर्ती के अभ्यर्थी जुटेंगे, महीनों से धरने पर बैठे अभ्यर्थी होंगे शामिल

AISA आज गर्दनीबाग में करेगी छात्र युवा महापंचायत:70वीं BPSC से लेकर दरोगा भर्ती के अभ्यर्थी जुटेंगे, महीनों से धरने पर बैठे अभ्यर्थी होंगे शामिल

आज गर्दनीबाग धरना स्थल पर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) की ओर से बिहार के सभी छात्र युवाओं का महापंचायत आयोजित किया जाएगा। इसमें 70वीं BPSC, BSSC, 1799 पदों पर दरोगा भर्ती सहित महीनों से धरना पर बैठे सभी अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस दौरान बर्बाद शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा होगी। परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ सभी परिक्षाओं के अभ्यर्थी इस महापंचायत में शामिल होंगे। 70वीं BPSC से लेकर दरोगा भर्ती तक के अभ्यर्थी जुटेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर गर्दनीबाग धरना स्थल पर लंबे समय से छात्र आंदोलन चल रहा है। सितंबर में भी BPSC 70वीं और 1,799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग उठाई थी। अभ्यर्थियों की मुख्य मांग 1799 पदों के लिए तत्काल फिजिकल परीक्षा की तारीख जारी करने और मेंस परीक्षा रद्द करने का नोटिस वापस लेने की है। महीनों से धरना दे रहे अभ्यर्थी भी होंगे शामिल गर्दनीबाग धरना स्थल पर अलग-अलग भर्ती और परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इनमें शिक्षक भर्ती, BPSC, BSSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र शामिल हैं। TRE-4 को लेकर भी यहां अभ्यर्थी एकल परीक्षा, निगेटिव मार्किंग और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन कर चुके हैं। शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर होगी चर्चा महापंचायत में बिहार की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी, भर्ती प्रक्रियाओं, परीक्षा संचालन और अभ्यर्थियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, अलग-अलग मांगों को लेकर चल रहे आंदोलनों को एक मंच पर लाकर छात्र-युवाओं की समस्याओं पर सामूहिक रूप से आवाज उठाने की कोशिश की जाएगी। गर्दनीबाग में पिछले कुछ महीनों से भर्ती परीक्षाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार छात्र आंदोलन देखने को मिल रहे हैं। BPSC, BSSC और शिक्षक भर्ती से संबंधित मांगों को लेकर यहां धरना और अनशन भी आयोजित किए गए हैं। आज गर्दनीबाग धरना स्थल पर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) की ओर से बिहार के सभी छात्र युवाओं का महापंचायत आयोजित किया जाएगा। इसमें 70वीं BPSC, BSSC, 1799 पदों पर दरोगा भर्ती सहित महीनों से धरना पर बैठे सभी अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस दौरान बर्बाद शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा होगी। परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ सभी परिक्षाओं के अभ्यर्थी इस महापंचायत में शामिल होंगे। 70वीं BPSC से लेकर दरोगा भर्ती तक के अभ्यर्थी जुटेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर गर्दनीबाग धरना स्थल पर लंबे समय से छात्र आंदोलन चल रहा है। सितंबर में भी BPSC 70वीं और 1,799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग उठाई थी। अभ्यर्थियों की मुख्य मांग 1799 पदों के लिए तत्काल फिजिकल परीक्षा की तारीख जारी करने और मेंस परीक्षा रद्द करने का नोटिस वापस लेने की है। महीनों से धरना दे रहे अभ्यर्थी भी होंगे शामिल गर्दनीबाग धरना स्थल पर अलग-अलग भर्ती और परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इनमें शिक्षक भर्ती, BPSC, BSSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र शामिल हैं। TRE-4 को लेकर भी यहां अभ्यर्थी एकल परीक्षा, निगेटिव मार्किंग और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन कर चुके हैं। शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर होगी चर्चा महापंचायत में बिहार की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी, भर्ती प्रक्रियाओं, परीक्षा संचालन और अभ्यर्थियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, अलग-अलग मांगों को लेकर चल रहे आंदोलनों को एक मंच पर लाकर छात्र-युवाओं की समस्याओं पर सामूहिक रूप से आवाज उठाने की कोशिश की जाएगी। गर्दनीबाग में पिछले कुछ महीनों से भर्ती परीक्षाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार छात्र आंदोलन देखने को मिल रहे हैं। BPSC, BSSC और शिक्षक भर्ती से संबंधित मांगों को लेकर यहां धरना और अनशन भी आयोजित किए गए हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *