नालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। श्रम संसाधन विभाग की ओर से आगामी 6 अक्टूबर को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप बिहारशरीफ स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में लगेगा, जहां निजी क्षेत्र की कंपनी ‘धम्मा स्टाफिंग सर्विसेज’ कुल 280 पदों पर सीधी भर्ती करेगी। जॉब कैंप में 7वीं पास से लेकर आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए पद उपलब्ध हैं। इनमें नूडल्स पैकिंग के 100 पद (योग्यता 7वीं पास), कॉन्ट्रैक्ट हेल्पर के 50 पद (योग्यता 8वीं पास), प्रिंटिंग ऑफसेट के 20 पद (योग्यता 8वीं पास) और सेल्स ऑफिसर्स के 50 पद (योग्यता मैट्रिक या इससे अधिक) शामिल हैं। इसके अलावा तकनीकी क्षेत्र में आईटीआई टेक्नीशियन के 30 पद और आईटीआई वेल्डर, फिटर, हेल्पर के 30 पदों पर बहाली की जाएगी। अहमदाबाद, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मिलेगा काम सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को अहमदाबाद, खेड़ा, हालोल (गुजरात) सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर काम करने का अवसर मिलेगा। वेतन और अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार पद के आधार पर दी जाएगी। केवल पुरुष अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग जिला नियोजन कार्यालय के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते हैं। नियमों के तहत कुल रिक्तियों में से 4 प्रतिशत पद दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, बायोडाटा और पहचान पत्र के साथ 6 अक्टूबर को समय पर कैंप स्थल पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। नालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। श्रम संसाधन विभाग की ओर से आगामी 6 अक्टूबर को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप बिहारशरीफ स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में लगेगा, जहां निजी क्षेत्र की कंपनी ‘धम्मा स्टाफिंग सर्विसेज’ कुल 280 पदों पर सीधी भर्ती करेगी। जॉब कैंप में 7वीं पास से लेकर आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए पद उपलब्ध हैं। इनमें नूडल्स पैकिंग के 100 पद (योग्यता 7वीं पास), कॉन्ट्रैक्ट हेल्पर के 50 पद (योग्यता 8वीं पास), प्रिंटिंग ऑफसेट के 20 पद (योग्यता 8वीं पास) और सेल्स ऑफिसर्स के 50 पद (योग्यता मैट्रिक या इससे अधिक) शामिल हैं। इसके अलावा तकनीकी क्षेत्र में आईटीआई टेक्नीशियन के 30 पद और आईटीआई वेल्डर, फिटर, हेल्पर के 30 पदों पर बहाली की जाएगी। अहमदाबाद, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मिलेगा काम सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को अहमदाबाद, खेड़ा, हालोल (गुजरात) सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर काम करने का अवसर मिलेगा। वेतन और अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार पद के आधार पर दी जाएगी। केवल पुरुष अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग जिला नियोजन कार्यालय के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते हैं। नियमों के तहत कुल रिक्तियों में से 4 प्रतिशत पद दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, बायोडाटा और पहचान पत्र के साथ 6 अक्टूबर को समय पर कैंप स्थल पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

