कोटा शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सड़क, सफाई और यातायात से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… पार्षद धीरज नागर बने ‘पब्लिक के स्टार ऑफिसर’ ‘भास्कर समाधान’ पर एडवोकेट मनोज कुमार गुर्जर ने नालियों की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि स्वामी विवेकानंद नगर में काफी लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हो रही है। पूर्व पार्षद को भी सूचना दे चुके। इस पोस्ट के बाद वार्ड 22 के पार्षद धीरज नागर ने समस्या का समाधान करवाते हुए नालियों का कचरा निकलवा दिया। 2-3 महीने से पड़ा कचरा हटवाया, लोगों को राहत श्रीराम सर्किल से राहुल चौधरी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में 2-3 महीने से कचरा पड़ा हुआ है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण यहां गंदगी जमा थी और लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए कचरा हटवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… पूरी सड़क पर एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं, हादसे का डर जेके कॉलोनी, प्रेम नगर से तोसिफ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की सड़क पर एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। सड़क पर वाहन तेज गति से निकलते हैं, जिससे हादसा होने का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर जरूरी स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है, ताकि हादसों का खतरा कम हो सके। सड़क नहीं बनी, आने-जाने में हो रही परेशानी रायपुर, शुभ सवेरा से चंद्र मोहन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में अभी तक सड़क नहीं बनी हुई है। सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क निर्माण करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.’भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:टूटी सड़क, खराब रोड लाइट्स और कचरे का ढेर बना समस्या, पार्षद धीरज नागर ने दूर की नालियों की परेशानी 2.*’भास्कर समाधान’ में सुरेन्द्र बने ‘पब्लिक के स्टार’:* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 3.*’भास्कर समाधान’: आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 4.*’भास्कर समाधान’ पर प्रेमचंद बने ‘पब्लिक के स्टार’:* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 5.*पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 6. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 7. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 8. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने ‘स्टार ऑफिसर’:* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित

