सूरजपुर पुलिस ने दो चोरी का खुलासा किया:7 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

सूरजपुर पुलिस ने दो चोरी का खुलासा किया:7 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का चंद दिनों के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन मामलों में दोनों गिरोहों के कुल 7 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन, भारी मात्रा में कॉपर वायर और वारदात में इस्तेमाल एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। सूरजपुर पुलिस के अनुसार, पहली घटना में एक गिरोह ने अपनी ही मौसी के घर से लाखों रुपये की सोने की चेन चोरी की थी। चोरों ने मौसी को बातों में उलझाकर मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। वहीं, दूसरी घटना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में हुई थी। चोरों ने देर रात दुकान का ताला तोड़कर वहां रखे महंगे कॉपर वायर (तांबे के तार) पर हाथ साफ किया था। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी (ADCP) स्वतंत्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि ये सभी आरोपी अपनी सुख-सुविधाओं और मौज-मस्ती के शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस टीम उनके अन्य कारनामों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। सूरजपुर थाना पुलिस ने दोनों मामलों की कड़ियां जोड़ते हुए सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी की और सातों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *