सुल्तानपुर में डायल 112 ड्राइवर हादसे में घायल:गाड़ी स्लिप होने से हुआ हादसा, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

सुल्तानपुर में डायल 112 ड्राइवर हादसे में घायल:गाड़ी स्लिप होने से हुआ हादसा, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

सुल्तानपुर में डायल-112 के ड्राइवर विवेक दुबे मंगलवार शाम करीब छह बजे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग पर कुड़वार थाना क्षेत्र के गजहेड़ी बाजार के पास उनकी गाड़ी अचानक स्लिप हो गई। हादसे में उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। छुट्टी लेकर घर जा रहे थे विवेक विवेक दुबे हलियापुर थाने में तैनात हैं। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे। गजहेड़ी बाजार के पास अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवेक के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी हादसे की सूचना मिलने पर कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल विवेक दुबे को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बाद में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, नगर कोतवाल इंस्पेक्टर सुरेश नारायण मिश्रा, पुलिस लाइन के आरआई राजेश कुमार और कुड़वार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव भी अस्पताल पहुंचे और घायल की स्थिति की जानकारी ली।विवेक दुबे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उनके साथ सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र राज और दो सिपाहियों को लखनऊ भेजा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *