सुल्तानगंज- 22 दिन में 45 लाख श्रद्धालु देवघर रवाना:गंगा घाट के सीढ़ियों पर पहुंचा बाढ़ का पानी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

सुल्तानगंज- 22 दिन में 45 लाख श्रद्धालु देवघर रवाना:गंगा घाट के सीढ़ियों पर पहुंचा बाढ़ का पानी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के 23वें दिन गुरुवार को भी सुल्तानगंज में कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती रही। अब तक लगभग 45 लाख श्रद्धालु नमामि गंगे घाट और अजगैबीनाथ गंगा घाट से जल भरकर देवघर के लिए रवाना हो चुके हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे शिवभक्तों से पूरा सुल्तानगंज केसरिया रंग में रंगा नजर आया। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और चारों ओर गूंजते ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण नई सीढ़ी घाट पर पानी सीढ़ियों तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के बावजूद कांवरियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। प्रशासन और एसडीआरएफ की निगरानी में श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से गंगा स्नान कर कांवर में पवित्र गंगाजल भर रहे हैं। इसके बाद श्रद्धालु गंगाजल लेकर जल संकल्प करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। नई सीढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बांस की बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा जाल लगाए गए हैं और सुरक्षा नौका की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी घाट पर तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थान पर ही स्नान करने और सुरक्षा व्यवस्था का पालन करने की अपील की जा रही है। गंगा की लहरों के बीच अलौकिक दिख रहा अजगैबीनाथ धाम गंगा का पानी अजगैबीनाथ मंदिर के चारों ओर पहुंचने से मंदिर का दृश्य बेहद मनोरम और अलौकिक नजर आ रहा है। एक ओर गंगा की उठती लहरें और दूसरी ओर प्राचीन अजगैबीनाथ मंदिर की भव्यता श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। गंगा और मंदिर का यह अद्भुत संगम मेले में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कई श्रद्धालु इस मनमोहक दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए। कांवरिया पथ पर भी बढ़ी चहल-पहल सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले कांवरिया पथ पर भी गुरुवार को दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। कंधे पर कांवर और जुबां पर बाबा का नाम लिए शिवभक्त लगातार आगे बढ़ते रहे। रास्ते में सेवा शिविरों के माध्यम से कांवरियों को पेयजल, भोजन, चिकित्सा और विश्राम की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीमें भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को संभालने में जुटी हैं। श्रावणी मेले के 23वें दिन सुल्तानगंज का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। गंगा घाट से लेकर कांवरिया पथ तक हर ओर केसरिया रंग और ‘बोल बम’ के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कोलकाता से आए श्रद्धालु रूपम मंडल ने बताया कि भगवान ही ले जा रहा है भगवान भोलेनाथ ही सब कुछ पूरा भी करेंगे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के 23वें दिन गुरुवार को भी सुल्तानगंज में कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती रही। अब तक लगभग 45 लाख श्रद्धालु नमामि गंगे घाट और अजगैबीनाथ गंगा घाट से जल भरकर देवघर के लिए रवाना हो चुके हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे शिवभक्तों से पूरा सुल्तानगंज केसरिया रंग में रंगा नजर आया। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और चारों ओर गूंजते ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण नई सीढ़ी घाट पर पानी सीढ़ियों तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के बावजूद कांवरियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। प्रशासन और एसडीआरएफ की निगरानी में श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से गंगा स्नान कर कांवर में पवित्र गंगाजल भर रहे हैं। इसके बाद श्रद्धालु गंगाजल लेकर जल संकल्प करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। नई सीढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बांस की बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा जाल लगाए गए हैं और सुरक्षा नौका की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी घाट पर तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थान पर ही स्नान करने और सुरक्षा व्यवस्था का पालन करने की अपील की जा रही है। गंगा की लहरों के बीच अलौकिक दिख रहा अजगैबीनाथ धाम गंगा का पानी अजगैबीनाथ मंदिर के चारों ओर पहुंचने से मंदिर का दृश्य बेहद मनोरम और अलौकिक नजर आ रहा है। एक ओर गंगा की उठती लहरें और दूसरी ओर प्राचीन अजगैबीनाथ मंदिर की भव्यता श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। गंगा और मंदिर का यह अद्भुत संगम मेले में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कई श्रद्धालु इस मनमोहक दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए। कांवरिया पथ पर भी बढ़ी चहल-पहल सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले कांवरिया पथ पर भी गुरुवार को दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। कंधे पर कांवर और जुबां पर बाबा का नाम लिए शिवभक्त लगातार आगे बढ़ते रहे। रास्ते में सेवा शिविरों के माध्यम से कांवरियों को पेयजल, भोजन, चिकित्सा और विश्राम की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीमें भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को संभालने में जुटी हैं। श्रावणी मेले के 23वें दिन सुल्तानगंज का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। गंगा घाट से लेकर कांवरिया पथ तक हर ओर केसरिया रंग और ‘बोल बम’ के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कोलकाता से आए श्रद्धालु रूपम मंडल ने बताया कि भगवान ही ले जा रहा है भगवान भोलेनाथ ही सब कुछ पूरा भी करेंगे  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *